-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- The Work Started On The Water Supply Scheme In Akola
अकोला में जलापूर्ति योजना का कार्य शुरू होने की राह साफ, 217.51 करोड़ की निविदाएं जारी
- Written By: अपूर्वा नायक
अकोला महानगरपालिका की ओर से वॉटर सप्लाई स्कीम के पहले फेज के काम के लिए करीब 217.51 करोड़ की निविदाएं जारी की हैं। जिसके चलते जल्द ही ये काम की शुरुआत ह सकती हैं।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Akola News In Hindi: अकोला महानगरपालिका द्वारा जलापूर्ति योजना के पहले चरण के अंतर्गत 217.51 करोड़ रु की निविदाएं जारी कर दी गई हैं, जिससे योजना का कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
यह कार्य अमृत योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें जिगांव से जलवाहिनी बिछाने के साथ-साथ शहर के विस्तारित क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। पहले चरण में जलापूर्ति का कार्य पूर्ण होने के बाद मनपा ने शहर के बढ़े हुए हिस्सों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिगांव प्रकल्प से शहर तक पानी लाने के लिए 827 करोड़ रु का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे तकनीकी मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।
हालांकि, दूसरे चरण के लिए 300 करोड़ रु का अनुमानित खर्च दर्शाया गया था, जिसे अमृत शिखर समिति ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद मनपा को तीन अलग-अलग प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इनमें से एक प्रस्ताव को अमृत योजना के अंतर्गत मंजूरी मिल गई है, जबकि शेष दो प्रस्ताव नगरोत्थान योजना में प्रस्तुत किए गए हैं। दूसरे चरण के अधिकांश कार्य शहर की सीमा विस्तार के बाद शामिल किए गए गांवों में किए जाएंगे। इनमें जलवाहिनी बिछाना, जलकुंभ निर्माण, जलशुद्धीकरण केंद्र की स्थापना, स्कॉडा ऑटोमेशन प्रणाली लागू करना आदि कार्य शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में चेक बाउंस मामले में फैसला, दंपती को 1-1 साल की सजा और 10.06 लाख का जुर्माना
Akola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
इसके अतिरिक्त जिगांव प्रकल्प के समीप पहूरपूर्णा में जॅकवेल का निर्माण, पहूरपूर्णा से निमकर्दा तक 32 किमी लंबी 1100 मिमी जलवाहिनी बिछाना तथा निमकर्दा में 88 एमएलडी क्षमता वाला जलशुद्धीकरण केंद्र स्थापित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- लॉटरी सिस्टम से बदलेगी किसानों की किस्मत, कृषि योजनाओं से होगा 820 लाभार्थियों को फायदा
तीन प्रस्तावों को तकनीकी मंजूरी की प्रतीक्षा
मनपा ने अमृत योजना के तहत 223 करोड़ रु नगरोत्थान योजना के तहत 367 करोड़ रु और 162 करोड़ रु के तीन प्रस्ताव तैयार किए थे। ये सभी प्रस्ताव तकनीकी मंजूरी के लिए मजीप्रा को भेजे गए थे। मजीप्रा ने इनमें कुछ त्रुटियां दर्शाईं, जिन्हें सुधारकर पुनः प्रस्तुत किया गया। इनमें से 223 करोड़ रु। के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष दो प्रस्तावों को अभी तक प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।
The work started on the water supply scheme in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














