उदय सामंत (फोटो - सोशल मीडिया ) 
अमरावती

अमरावती में उदय सामंत का बड़ा दावा: सभी 6 बागी सांसदों को दोबारा चुनकर लाएंगे CM शिंदे, असली शिवसेना हमारी ही

Amravati Politics News: अमरावती में उदय सामंत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे ६ सांसदों को दोबारा जिताएंगे। उन्होंने उद्धव ठाकरे के विदर्भ दौरे पर तंज कसते हुए महाविकास आघाड़ी को बिखरा हुआ बताया।

रूपम सिंह

Maharashtra Politics Uday Samant: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के 6 सांसदों के हाल ही में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद राज्य के राजनीतिक हलकों में 'ऑपरेशन टाइगर' की सफलता की चर्चाएं तेज हैं। इन सांसदों के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इन सभी छह सांसदों को आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत दोबारा चुनकर लाएंगे।

उन्होंने शहर में शिवसेना के जिला प्रमुखों, प्रमुख पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 'एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना' पार्टी बदलने वाले सांसद ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल,

संजय देशमुख और नागेश पाटिल आष्टीकर के राजनीतिक भविष्य पर बात करते हुए उदय सामंत ने कहा कि जब एकनाथ शिंदे ने बगावत की थी, तब उन्होंने कहा था कि शिवसेना के 40 विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों की ताकत आगे और बढ़ेगी। आज हमारे 60 विधायक चुनकर आए हैं। इसलिए, जो छह सांसद हमारी शिवसेना में शामिल हुए हैं, उन्हें दोबारा चुनकर लाने की क्षमता उपमुख्यमंत्री शिंदे में है।

इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए, क्योंकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है। जब उनसे अन्य विधायकों के शामिल होने की संभावनाओं पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र के विधायक एकनाथ शिंदे का नेतृत्व स्वीकार करना चाहते हैं, तो हम उन्हें पार्टी में आने से क्यों रोकें? हम उनका स्वागत ही करेंगे।

'उद्धव ठाकरे के दौरे का विदर्भ पर कोई असर नहीं'

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विदर्भ दौरे पर तंज कसते हुए उदय सामंत ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे पहले पूरे महाराष्ट्र में घूमे होते, तो इसके अच्छे नतीजे दिखते। अब जब सब कुछ उनके हाथ से निकल चुका है, तो इस तरह घूमने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि महाविकास आघाड़ी पूरी तरह से बिखर चुकी है।

वहां कोई आपसी तालमेल नहीं है, बल्कि केवल इस बात की होड़ मची है कि कौन बड़ा है। इसलिए उद्धव ठाकरे के इस दौरे का विदर्भ पर कोई असर नहीं होने वाला। विदर्भ में अगर किसी की ताकत बढ़ेगी, तो वह केवल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ही बढ़ेगी।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई वारदात, अस्पताल में भर्ती

सांसद प्रमोद तिवारी को कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब, बोली- राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की युवा नहीं

रांची में बड़ा बवाल! 600 छात्रों पर FIR दर्ज, एक्शन के बाद अब CM आवास घेरने की तैयारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात