अमरावती में दिनदहाड़े चोरी 
अमरावती

अमरावती में दिनदहाड़े चोरी, डेढ़ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण समेत 30 हजार नकद उडाई

शहर के गाडगेनगर इलाके में दो दिन पहले एक सराफा व्यापारी से लूट की दिल दहला देने वाली घटना घटी। जिसके बाद सोमवार की सुबह उत्तम नगर में बांगरे ज्वैलर्स से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग उड़ा लिया। घटना की सूचना के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस और साइबर व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शुभम सोनडवले

अमरावती. शहर के गाडगेनगर इलाके में दो दिन पहले एक सराफा व्यापारी से लूट की दिल दहला देने वाली घटना घटी। जिसके बाद सोमवार की सुबह उत्तम नगर में बांगरे ज्वैलर्स से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग उड़ा लिया। घटना की सूचना के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस और साइबर व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सराफा कारोबारी जीतेंद्र बांगरे की उत्तमनगर में बांगरे ज्वैलर्स नाम से दुकान है। सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने दुकान खोली और दो बैग में डेढ़ किलो चांदी, 20 ग्राम सोना और 30 हजार की नकद दुकान के काउंटर पर रखी। इसके बाद जब वह बगल के दुकानदार से बात करने गये तो कुछ ही देर में देखा कि दुकान से दो बैग चोरी हो गये हैं। यह देख कर जीतेंद्र बांगरे हैरान रह गये। उन्होंने तुरंत हर जगह बैग की तलाश की, लेकिन दोनों बैग कहीं नहीं मिले। इसलिए उन्होंने तुरंत फ्रेजरपुरा पुलिस को सूचित किया। थानेदार नीलेश करे तुरंत अपने पुलिस काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बांगरे से जानकारी लेकर घटना का पंचनामा बनाया और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी।

व्यवसायियों में भय

बांगरे ज्वैलर्स में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है, इसलिए आरोपी को ढूंढना अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बांगरे ज्वेलर्स से अज्ञात चोरों ने 2 लाख 50 हजार का माल उड़ा लिया है। जैसे ही इस घटना की खबर उत्तम नगर इलाके में फैली, नागरिक बांगरे ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंच गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।

सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच

फ्रेजरपुरा के पुलिस निरीक्षक नीलेश करे ने कहा कि आभूषण की दुकान से अज्ञात आरोपियों द्वारा बैग चुराने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी नहीं है, इसलिए इलाके के अन्य सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट