छत्रपति संभाजी नगर न्यूज (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: आपूर्ति विभाग के कर्मी ने की 23.57 लाख की हेराफेरी, गाडगेनगर थाने में मामला दर्ज

Amravati Fraud Case News: अमरावती जिला आपूर्ति कार्यालय में सरकार द्वारा नियुक्त कंपनी के मार्फत काम कर रहे तकनीकी कर्मियों द्वारा हेराफेरी करने का मामला सामने आया है।

प्रिया जैस

Amravati Fraud News: अमरावती जिला आपूर्ति कार्यालय में सरकार द्वारा नियुक्त कंपनी के मार्फत काम कर रहे तकनीकी कर्मी ने वरिष्ठों की अनुमति के बिना दूसरे खातों में रुपए ट्रान्सफर कर 23 लाख 57 हजार 500 रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है।

इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी निनाद अशोकराव लांडे (42, कठोरा नाका) की शिकायत पर गाडगेनगर पुलिस ने तकनीकी कर्मी अभिजीत राजेंद्र भुस्कडे (दुर्गा विहार, अमरावती), जिनके खातों में रुपए जमा किए हेमंत सूर्यवंशी (30) व दो महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता निनाद अशोकराव लांडे यह जिला आपूर्ति अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

आरोपी अभिजीत भुस्कडे सरकार द्वारा नियुक्त कंपनी के द्वारा तकनीकी कर्मी के रूप में काम देखता था। आपूर्ति विभाग में सरकार की ओर से आने वाले किसान सुविधा यह सभी आरोपी अभिजीत भुस्कडे के पास वितरित करने का काम दिया था।

हिसाब चेक करने के बाद खुलासा

आपूर्ति अधिकारी ने वितरण की लिस्ट मांगी तो अभिजीत टालमटोल कर रहा था जिससे निनाद लांडे को संदेह हुआ। अभिजीत से पूछताछ करने पर वह टालमटोल जवाब दे रहा था। इसके बाद अभिजीत की जगह प्रसाद सराटे की नियुक्ति की गई। इस समय प्रसाद सराटे ने सभी डाटा व हिसाब चेक करने पर ध्यान में आया कि आरोपी अभिजीत ने किसान लाभार्थी न रहते हुए भी हेमंत और स्वयं के खातों में अलग-अलग स्वरुप में कुल 23 लाख 57 हजार 500 रुपए जमा कर हेराफेरी की।

3 लोगों पर मामला दर्ज

प्रसाद सराटे ने पूरी लिस्ट चेक करने पर आरोपी हेमंत सूर्यवंशी व अन्य दो महिलाओं के बैंक खातों में वरिष्ठों की बिना अनुमति रुपयों की हेराफेरी करने की बात सामने आई जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी निनाद लांडे ने मामले की शिकायत गाडगेनगर थाने में दी। पुलिस ने अभिजीत भुस्कडे, हेमंत सूर्यवंशी व दो महिलाओं के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं