मृतक आदित्य राउत सोर्स: सोशल मीडिया
अमरावती

गोरा होने की दवा का ओवरडोज? अमरावती में 22 साल के इंटर्न डॉक्टर की संदिग्ध मौत, जानें क्या बाेले विशेषज्ञ

Amravati Doctor Death: अमरावती में गोरा होने की दवा के संदिग्ध ओवरडोज से 22 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर आदित्य राउत की मौत हो गई। ऑनलाइन स्किन लाइटनिंग दवाओं के खतरों को लेकर डॉक्टरों ने सतर्क किया है।

आकाश मसने

Amravati Doctor Death Skin Lightening Medicine Overdose: सुंदरता और निखार पाने की चाह में लोग किस हद तक जोखिम उठा लेते हैं, इसका एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सामने आया है। रंग साफ करने और गोरा होने के लिए ली गई एक संदेहास्पद दवा के ओवरडोज के कारण 22 वर्षीय युवा इंटर्न डॉक्टर आदित्य राउत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

क्या है अमरावती में डॉक्टर की मौत का पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आदित्य राउत ने हाल ही में BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की थी। वह अमरावती के एक स्थानीय अस्पताल में बतौर इंटर्न डॉक्टर कार्यरत थे। खुद एक चिकित्सा पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बावजूद, आदित्य ने अपनी त्वचा का रंग गोरा करने के लिए किसी दवा का सेवन किया था।

घटना की रात, दवा लेने के बाद आदित्य रोजाना की तरह सोने चले गए। हालांकि, अगली सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले और परिजनों द्वारा उठाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और विसरा रिपोर्ट का इंतजार

आदित्य के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वलगांव थाना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और विसरा के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

वलगांव पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक प्रयोगशाला की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस विशिष्ट रसायन या दवा के असर से हुई है।

डॉक्टरों ने दी चेतावनी: ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अंधाधुंध इस्तेमाल जानलेवा

अमरावती शहर की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी मुरके ने कहा कि त्वचा से संबंधित बीमारियों केवल त्वचा तक ही सीमित रहती है। हालांकि कुछ बीमारियां है जिसमें जान का खतरा होता है, परंतु वह तब जब इसका इलाज न हो सके।

पल्लवी मुरके ने कहा कि आजकल गोरा होने का फैशन चल पड़ा है, इस चक्कर में युवा टैबलेट, इंजेक्शन, क्रीम जैसे कई प्रोडक्ट का उपयोग कर रहे हैं, जो कि धोखादायक और हानिकारक है। हमें नहीं पता होता है कि इस दवाओं में क्या होता है और अगर केवल गोरा होने और कलर में बदलाव के लिए इन चीजों को इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह बहुत धोखादायक है।

पल्लवी मुरके ने कहा कि बिना डॉक्टर या त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह के कोई भी प्रोडक्ट यूज न करें। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ही दवां या किसी अन्य का उपयोग करना चाहिए, न कि इस आधार पर कि दोस्त या कोई और इस्तेमाल कर रहा है।

बिना किसी योग्य त्वचा विशेषज्ञ के परामर्श के दवाओं सेवन न करें

विशेषज्ञों का कहना है कि आज के दौर में गोरा होने का दावा करने वाली कई गोलियों और क्रीमों में स्टेरॉयड, हाइड्रोक्विनोन और भारी मात्रा में हानिकारक रसायन होते हैं। बिना किसी योग्य त्वचा विशेषज्ञ के परामर्श के इन दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन करना लीवर, किडनी और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। कई मामलों में यह त्वरित कार्डियक अरेस्ट या ऑर्गन्स फेलियर का कारण बन सकता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई