(प्रतीकात्म्क तस्वीर) 
अमरावती

Seva Pakhwada: Amravati में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’,मिलेगा बड़ा तोहफा

Maharashtra Government के आदेश पर अमरावती में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाने वाला है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: सरकार के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिले में यह उपक्रम तीन चरणों में संचालित होगा। इसमें लिए गए कार्य प्रभावी रूप से लागू किए जाएंगे, ऐसी जानकारी जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने सोमवार को आयोजित पत्रवार्ता में दी। इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी अनिल भटकर तथा उपजिलाधिकारी विवेक जाधव उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान 15 दिनों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पारदर्शी और त्वरित तरीके से पहुंचाया जाएगा। साथ ही नागरिकों की सुविधा हेतु प्राप्त कुछ महत्वपूर्ण सुझावों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

पखवाड़े में सभी ग्राम पंचायतें, पंचायत समितियां, भूमि अभिलेख विभाग तथा अन्य विभाग सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने नागरिकों से सेवा पखवाड़ा में सक्रिय सहभाग लेकर विभिन्न उपक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है।

तीन चरणों में उपक्रम

पहला चरण (17 से 22 सितंबर)

  • खेतों तक जाने वाले पगडंडी व संपर्क मार्गों का सर्वेक्षण।
  • इन रास्तों को गांव के नक्शों में दर्ज करना।
  • लंबित प्रकरणों के लिए ‘रास्ता अदालत’ आयोजित कर समाधान।
  • शिवार फेरी लेकर नापजोख और सीमांकन।
  • रास्तों को खुला कर दोनों ओर वृक्षारोपण।

दूसरा चरण (23 से 27 सितम्बर)

  • सभी के लिए घर योजना का क्रियान्वयन। पात्र लाभार्थियों को सरकारी जमीन के पट्टे वितरण।
  • 2011 पूर्व के गांवठाण अतिक्रमण का नियमन। लगभग 1500 से अधिक पट्टे नगरपरिषद, नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायतों में वितरित किए जाएंगे।
  • जिले के 96 मंडलों में महाराजस्व शिविर का आयोजन।
  • लगभग 300 गांवों में श्मशानभूमि हेतु जमीन उपलब्ध कराना।

तीसरा चरण (28 सितम्बर से 2 अक्टूबर)

  • जनसंवाद कार्यक्रम।
  • 155 अंतर्गत आदेशों की जांच।
  • जिवंत सातबारा अभियान (अब तक 7 हजार नया पंजीयन), गांव वहां श्मशानभूमि उपक्रम, शहरी बेघर नागरिकों के लिए जमीन उपलब्ध कराना।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल