क्लर्क की हत्या (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

स्कूल के क्लर्क की दिनदहाड़े हत्या, नौकरी से लौटते समय वारदात, धारणी में फैली सनसनी

Amravati Crime: अमरावती जिले में बडनेरा पुलिस थानांतर्गत जुनी बस्ती के माता फैल के पास एक स्कूल क्लर्क की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। तो वहीं धरणी में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

प्रिया जैस

Amravati Crime News: अमरावती जिले में बडनेरा पुलिस थानांतर्गत जुनी बस्ती के माता फैल के करीब सड़क किनारे एक विद्यालयीन क्लर्क की शुक्रवार सुबह लाश मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अतुल ज्ञानदेव पुरी (40, अमर कॉलोनी अमरावती) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह 7 बजे के दौरान अतुल पुरी अपनी दुपहिया (क्र. एमएच-27-सीएल 1708) पर सवार होकर बुलढाना जिले के नांदुरा स्थित पुंडलिक महाराज महाविद्यालय की ओर निकले थे।

वे इस महाविद्यालय में कर्लक के रूप में कार्यरत थे। सुबह के समय वह माता फैल के पास पहुंचे ही थे कि किन्ही अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से अतुल के शरीर पर कई वार कर दिए। बताया जाता है कि 10 से 12 वार करने के कारण अधिक रक्तस्त्राव होने से अतुल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मुख्य आरोपी फरार

अज्ञात हत्यारा घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा क्षेत्र के एसीपी कैलाश पुंडकर, थानेदार सुनील चव्हाण, क्राइम ब्रांच पीआई संदीप चव्हाण, फॉरेंसिक टीम, श्वान पथक घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों के सुराग मिल गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा। मामले की जांच बडनेरा थाने के थानेदार सुनील चव्हाण के नेतृत्व में जारी है।

झोपड़ी में मिला महिला का संदिग्ध शव, धारणी में सनसनी

धारणी के वॉर्ड क्रमांक 6 स्थित पुराने वसंतराव नाईक महाविद्यालय के पीछे एक झोपड़ी में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान लता मोहन जाधव (मूल निवासी पिपलिया प्रीतमपुर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लता जाधव दो दिन पहले रक्षाबंधन के अवसर पर अपने दो बच्चों के साथ धारणी आई थीं।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने झोपड़ी में महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धारणी थाने के थानेदार अवतारसिंह चव्हाण अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। इसके बाद महिला के शव को उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना की जांच पुलिस निरीक्षक चव्हाण व सतीश झालटे की टीम द्वारा की जा रही है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन