Housing Scheme Fund (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

लाभार्थियों को आवास योजना की निधि दें, अन्यथा होगा आंदोलन, ब्राम्हणवाडे ने दी चेतावनी

Amravati Housing Scheme Fund: नांदगांव खंडेश्वर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को तीन महीने से निधि नहीं मिलने पर नाराजगी बढ़ गई है। पार्षद ब्राम्हणवाडे ने आंदोलन की चेतावनी दी।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: नांदगांव खंडेश्वर तहसील अंतर्गत नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना/घरकुल योजना के मंजूर लाभार्थियों को पिछले तीन महीनों से योजना की चेक राशि प्राप्त नहीं होने से नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। इस संदर्भ में स्वीकृत पार्षद अविनाश ब्राम्हणवाडे ने नगर पंचायत प्रशासन को तीव्र निवेदन सौंपकर जल्द निधि वितरण की मांग की है। अधूरा पड़ा है निर्माण कार्यज्ञापन में बताया गया है कि कई गरीब लाभार्थियों ने प्रशासन के निर्देशानुसार अपने पुराने मकान तोड़कर नए घरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

हालांकि, तीन महीने बीत जाने के बावजूद योजना की निधि जारी नहीं होने से अनेक परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कुछ परिवारों को किराए के मकानों में रहने की नौबत आ गई है, जबकि कई घरों का निर्माण कार्य निधि के अभाव में अधूरा पड़ा हुआ है।

... तो नागरिकों के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन

अविनाश ब्राम्हणवाडे व्दारा सभी लंबित लाभार्थियों को तत्काल निधि वितरित किए जाने, साथ ही निधि वितरण में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाने। जिन लाभार्थियों ने अपने पुराने घर तोड़ दिए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है। उन्होंने प्रशासन को यदि जल्द ही लाभार्थियों को निधि उपलब्ध नहीं कराई गई, तो नागरिकों के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान