Navneet Rana Threat:महाराष्ट्र की पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

बड़ी खब़र: भाजपा नेता नवनीत राणा को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, अमरावती पुलिस अलर्ट

Navneet Rana Threat: महाराष्ट्र की पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

आंचल लोखंडे

Amravati Crime News: महाराष्ट्र की पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार धमकी फोन कॉल के जरिए दी गई है, जिसमें कॉल करने वाले ने उनकी हत्या करने की बात कही। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि जिस तरह हाल में एक हाई-प्रोफाइल हत्या हुई थी, उसी तरह नवनीत राणा को भी निशाना बनाया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

राजापेठ थाने में दर्ज हुई शिकायत

इस संबंध में नवनीत राणा के निजी सुरक्षा सहायक सचिन सोनोने ने अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि धमकी भरे फोन कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है और कॉल करने वाले की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साथ ही, एहतियात के तौर पर नवनीत राणा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा को इस तरह की धमकियां मिली हों। इससे पहले भी उन्हें जान से मारने और अन्य गंभीर अपराधों की धमकियां मिल चुकी हैं। अक्टूबर माह में उनके कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने जांच की थी।

बयानों के कारण चर्चा में नवनीत

नवनीत राणा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल के दिनों में जनसंख्या से जुड़े एक बयान के बाद वे राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी थीं, जिस पर विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी थी। माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

 मामले को गंभीरता से लिया गया

नवनीत राणा अमरावती से पूर्व सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाई थी। इससे पहले वे फिल्म और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी रहीं। वर्ष 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान