प्रतीकात्मक तस्वीर 
अमरावती

अमरावती में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मामला दर्ज

महिलाओं और नाबालिग पर छेडछाड व अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कोलकाता, अकोला, बदलापुर में अत्याचार की घटना घटित हुई है। जिसके बाद मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना जिले के परतवाडा थाना क्षेत्र में घटित हुई है। परतवाडा थाना क्षेत्र के शहापुर खेत परिसर में दुकान से घर जा रही एक 13 वर्षीय नाबालिग को खेत में ले जाकर उस पर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी निकाला।

शुभम सोनडवले

अमरावती. महिलाओं और नाबालिग पर छेडछाड व अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कोलकाता, अकोला, बदलापुर में अत्याचार की घटना घटित हुई है। जिसके बाद मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना जिले के परतवाडा थाना क्षेत्र में घटित हुई है। परतवाडा थाना क्षेत्र के शहापुर खेत परिसर में दुकान से घर जा रही एक 13 वर्षीय नाबालिग को खेत में ले जाकर उस पर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी निकाला। यह घटना 8 सितंबर की शाम 5 बजे घटित हुई है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने 23 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परतवाडा थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय नाबालिग खेत परिसर में रहती है। दुकान में खरीदी करने वह शहापुर आई थी।जिसके बाद सामान लेकर घर की ओर पैदल जा रही थी। इस समय आरोपी ने उसके पीछे से आकर चलती क्या मेरे साथ, ऐसा कहा। तब पीडिता ने इंकार किया। इसके बाद आरोपी ने जबरन पीडिता के बाल पकडकर उसे पास के तुअर के खेत में लेकर गया। यहां पर उसके साथ-साथ बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने स्वयं के मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो रिकॉर्डिंग की।

पीडिता शारीरिक संबंध बनाने में विरोध करते रहने पर आरोपी ने केले काटने के हथियार से उसके हाथ पर भी वार किया। अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग की शिकायत पर परतवाडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2)(एम), 65 (1), 118 (1), 351 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक