अमरावती क्राइम न्यूज 
अमरावती

Amravati: चाकू हमले में जख्मी दूध विक्रेता की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Crime News: गाडगेनगर थाना क्षेत्र के शोभानगर में 7 अक्टूबर की सुबह एक व्यक्ति ने दूध विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले के बाद उपचार के दौरान दूध विक्रेता की मौत हो गई।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती जिले के गाडगेनगर थाना क्षेत्र के शोभानगर में 7 अक्टूबर की सुबह चाकू से किए गए हमले में दूध विक्रेता आकाश नारायण कदम (30, रविभूषण कॉलोनी, पाठ्यपुस्तक महामंडल, परिसर अमरावती) गंभीर रूप से घायल हुआ था। उपचार के दौरान गुरुवार को निजी अस्पताल में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

गाडगेनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सुजल अशोक निखरे (18, लक्ष्मी नगर, अमरावती) को गिरफ्तार किया। जबकि 2 नाबालिग को पूछताछ के लिए कब्जे में लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

आकाश दूध बेचने का व्यवसाय करता था। मंगलवार की सुबह आकाश दूध बांटकर शोभानगर होते हुए घर जा रहा था। शोभानगर में रास्ते में एक दोपहिया वाहन सवार खड़ा था। आकाश ने उसे हटने को कहा। इस पर उसने गाली-गलौज की। फोन कर दो अन्य लोगों को उसने बुलाया था।

उन दोनों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। नागरिकों ने हमले में गंभीर रूप से घायल आकाश को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाडगेनगर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया।

इस मामले में पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। इस बीच गुरुवार को आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या के अपराध की धारा बढ़ाई और आरोपी सुजल निखारे को गिरफ्तार किया। साथ ही दो नाबालिग को भी कब्जे में लिया गया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान