Teacher Posting (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

मेलघाट पेसा क्षेत्र में 80 संविदा शिक्षकों की अस्थायी पदस्थापना पूरी, काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न

Amravati Education Department: अमरावती के मेलघाट पेसा क्षेत्र में जिला परिषद शिक्षा विभाग द्वारा 80 संविदा शिक्षकों की पारदर्शी काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत अस्थायी पदस्थापना की गई।

आंचल लोखंडे

Melghat Contract Teachers: अमरावती जिला परिषद अमरावती के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी के मार्गदर्शन में धारणी एवं चिखलदरा के मेलघाट पेसा क्षेत्र की प्राथमिक शालाओं के लिए संविदा शिक्षकों की अस्थायी पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग प्रक्रिया डॉ. पंजाबराव देशमुख सभागार में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

कुल 81 संविदा शिक्षकों में से 80 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें विज्ञान के 2, भाषा के 25 तथा सहायक शिक्षक के 53 अभ्यर्थियों को पदस्थापना दी गई, जबकि सामाजिक विज्ञान के एक अभ्यर्थी को रिक्त पद उपलब्ध नहीं होने से पदस्थापना नहीं मिल सकी। एक सहायक शिक्षक को पूर्ववत स्थान पर ही बनाए रखा गया। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

अमरावती शिक्षा विभाग की पारदर्शी काउंसिलिंग

प्रक्रिया के दौरान अधीक्षक नरेंद्र गायकवाड, सहायक प्रशासन अधिकारी संजय मुंद्रे, कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी पंकज गुल्हाने, विजय कविटकर, जनसंपर्क अधिकारी हेमंतकुमार यावले, वरिष्ठ सहायक शरद चहाकार, कनिष्ठ सहायक अनिकेत हुरडे, विश्वनाथ तपासे, परिचर युसुफ शहा, विस्तार अधिकारी सुनील खडे, जावेद शेख बिराम तथा केंद्रप्रमुख प्रशांत उंडे उपस्थित थे।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!