प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
अमरावती

सैनिक कल्याण विभाग में आई बंपर भर्ती: 72 रिक्तियों के लिए पूर्व सैनिक और उनके परिवार जल्द करें आवेदन

Sainik Kalyan Vibhag Recruitment: सैनिक कल्याण विभाग में नौकरी का अच्छा मौका है। लिपिक के 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। पूर्व सैनिक और शहीद परिवारों के लिए खास अवसर है। पूरी डीटेल यहां देखें।

प्रतीक पाण्डेय

Maharashtra Govt Jobs: महाराष्ट्र राज्य के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सरकारी सेवा में आने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। महाराष्ट्र राज्य सैनिक कल्याण विभाग, पुणे और उसके अधीनस्थ विभिन्न जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में 'लिपिक टाईपिस्ट (गट-क)' संवर्ग के कुल 72 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर योग्य उम्मीदवारों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए। यह भर्ती विशेष रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के लिए है:-

1. पूर्व सैनिकों के लिए मौका: जो सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

2. सैनिकों के आश्रित परिवार के लिए सुविधा: उन पूर्व सैनिकों के परिवार के सदस्य जो युद्ध या शांति काल के दौरान सैन्य सेवा में शहीद हुए हों।

3. अपंग सैनिक भी कर सकते हैं अप्लाई: ऐसे सैनिक जिन्हें सेवा के दौरान आई अपंगता के कारण नौकरी के लिए अयोग्य घोषित किया गया हो, उनके परिवार के सदस्य भी पात्र हैं।

4. दिव्यांगों के लिए भी है आरक्षण: कुल 72 पदों में से 3 पद दिव्यांग उम्मीदवारों (न्यूनतम 40% दिव्यांगता) के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर 'संसाधन और नियुक्ति प्रक्रिया' (Resource and Recruitment) टैब के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद ऑनलाइन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा और ईमेल या डाक जैसे किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया का आधार

लिपिक (Clerk-Typist) के इन पदों पर चयन पूरी तरह से गुणवत्ता और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों का चयन उनकी दिव्यांगता के प्रकार और मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। अमरावती सहित पूरे महाराष्ट्र के पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें। इस भर्ती से सैनिक परिवारों को आर्थिक संबल और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज