-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vacancy Of 8169 Posts Under Mpcc Resolution To Give Jobs To 75 Thousand People
MPCC के तहत 8,169 पदों की वैकेंसी, 75 हजार लोगों को नौकरी देने का संकल्प
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPCC) ने 8,169 पदों के लिए वैकेंसी (Vacancy) जारी की है। इसके तहत महाराष्ट्र (Maharashtra) अराजपत्रित ग्रुप बी और ग्रुप सी की सर्विसेज कंबाइंड एग्जामिनेशन का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जबकि महाराष्ट्र अराजपत्रित समूह बी सेवा की संयुक्त मुख्य परीक्षा 2 सितंबर, 2023 को और महाराष्ट्र समूह सी सेवा की संयुक्त मुख्य परीक्षा 9 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। इन वैकेंसी के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों के प्रशासनिक विभाग में भर्ती की जाएगी। सहायक कक्ष अधिकारी के 70 पद भरे जाने हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) में 8 पदों की वैकेंसी है। वित्त विभाग में राज्य कर निरीक्षक के 159 पद और गृह विभाग में पुलिस उप निरीक्षक के 374 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर स्टेट एक्साइज के कुल 6 पद भरे जाने हैं। वित्त विभाग में टैक्स असिस्टेंट के 468 पदों की वैकेंसी निकाली गई है।
क्लर्क टाइपिस्ट के सबसे ज्यादा 7,034 पद
मंत्रालय के प्रशासनिक विभाग और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में क्लर्क टाइपिस्ट की सबसे ज्यादा 7,034 पदों की वैकेंसी निकाली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
TET पेपर लीक से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका, CM फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश
मध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल
वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ
शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान
75 हजार लोगों को नौकरी देने का संकल्प
राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर सरकारी कार्यालयों में 75 हजार रिक्त पदों को भरने का संकल्प लिया है। इसके तहत ही एमपीएससी द्वारा 8 हजार से ज्यादा पदों की वैकेंसी निकाली गई है। वहीं गृह विभाग, पुलिस कांस्टेबल के 18 हजार 500 पदों को भरने की चयन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग में 10,127 पदों पर भर्ती का काम जल्द शुरू होगा।
धांधली रोकने के लिए निजी कंपनियों की मदद
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी सेवाओं की परीक्षा में पेपर लीक समेत धांधली की अन्य समस्याओं से निपटने के लिए निजी कंपनियों की मदद से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है। इस काम के लिए टीसीएस, आईबीपीएस और एमकेसीएल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।
Vacancy of 8169 posts under mpcc resolution to give jobs to 75 thousand people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














