परीक्षा सुधार पर अभ्यर्थियों से संवाद करती टास्क फोर्स (सोर्स: AI)
अमरावती

आज अमरावती में परीक्षा सुधार पर अभ्यर्थियों से सीधा संवाद, फिर इन शहरों में पहुंचेगी टास्क फोर्स

Exam Reform Task Force In Amravati: महाराष्ट्र की भर्ती परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए अमरावती में टास्क फोर्स विद्यार्थियों, अभ्यर्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव ले रही है।

आलोक उमाकृष्ण

Maharashtra Exam Reform Task Force Dialogue: राज्य की भर्ती परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय टास्क फोर्स आज अमरावती के डीपीसी हॉल, कलेक्टर कार्यालय, अमरावती में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थाओं से सीधे संवाद हो रही है। इस बैठक का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जमीनी सुझाव जुटाना है।

अमरावती के बाद इन शहरों में होगा संवाद

भर्ती परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय टास्क फोर्स अमरावती के बाद राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में अभ्यर्थियों से संवाद करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को छत्रपति संभाजीनगर, 29 सितंबर को मुंबई में कोकण विभाग और 30 सितंबर को नासिक में संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा।

इन बैठकों में विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी, अभिभावक, शिक्षक और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अपने सुझाव रख सकेंगे। सूचना और जनसंपर्क निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार के अनुसार संबंधित विभागों के लिए सुझाव ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। सुझाव amravati-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in पर भेजे जा सकेंगे।

अनियमितता रोकने का लक्ष्य

टास्क फोर्स विभिन्न बैठकों के दौरान प्राप्त सुझावों और अभ्यर्थियों की समस्याओं का अध्ययन करेगी। इसके आधार पर भर्ती परीक्षाओं में होने वाले गैरप्रकार को रोकने, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार को सिफारिशें सौंपी जाएंगी। साथ ही, अभ्यर्थियों की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को अधिक अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर भी जोर रहेगा।

परीक्षा व्यवस्था में भरोसा मजबूत करने पर जोर

टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य राज्य की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में आवश्यक सुधार करना और अभ्यर्थियों के बीच व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत करना है। इसके लिए परीक्षा से जुड़े विभिन्न पक्षों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझा जा रहा है।

टास्क फोर्स इन सुझावों के आधार पर परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के उपायों पर विचार करेगी। अमरावती से पहले पुणे और नागपुर शहरों में भी संबंधित पक्षों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

वडनगर में अमित शाह ने की सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, PM मोदी के जन्मदिन पर बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

CBFC के नए पैनल में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कई शख्सियत, नोटिफिकेशन जारी

Jaipur Election Result: जयपुर में री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा बड़ा झटका

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग