अमरावती

चिखलदरा में गैस संकट: होटलों में चूल्हे ठंडे पड़ने से पर्यटक परेशान, प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाली की मांग

गैस सिलेंडर की कमी से चिखलदरा में होटल बंद, पर्यटक परेशान। प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग।

रूपम सिंह

Amravati Melghat Tourism News: चिखलदरा में इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के चलते पर्यटन व्यवस्था चरमरा गई है। घरेलू गैस आपूर्ति बाधित होने से कई होटल, लॉज और भोजनालय बंद हो गए हैं, जिससे पर्यटकों को बिना भोजन के ही लौटना पड़ रहा है।

पर्यटन सीजन के बीच उत्पन्न हुई इस समस्या से स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूर-दराज से आए पर्यटकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आए थे, लेकिन भोजन की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस की कमी के कारण होटल संचालक वैकल्पिक ईंधन के विकल्प तलाश रहे हैं। हालांकि, यदि स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो जंगल क्षेत्र में लकड़ी पर निर्भरता बढ़ने और अवैध कटाई का खतरा भी बढ़ सकता है।

व्यापारी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो चिखलदरा की पर्यटन छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा