अमरावती में जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने भातकुली तहसील में चिया बीज फसलों के लिए प्रोत्साहित किया। 
अमरावती

अमरावती: जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, चिया बीज और महाविस्तार AI एप्लिकेशन दिया जोर

Amravati News: अमरावती में जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने भातकुली तहसील में चिया बीज, दुग्ध प्रसंस्करण का निरीक्षण कर उद्योग विस्तार, ब्रांडिंग किसानों को नई फसलों के लिए प्रोत्साहित किया।

रूपम सिंह

Amravati Food Processing Industry News: जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने भातकुली तहसील का दौरा कर चिया बीज उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की स्थापना, उत्पादन क्षमता तथा उनसे होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी ली।

दौरे के समय उपविभागीय अधिकारी अनिल भटकर, दादासाहेब दराडे, तहसीलदार विजय लोखंडे, अक्षय मंडवे, तहसील कृषि अधिकारी उत्कर्षा भोसले, प्रशांत गुल्हाने सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

'महाविस्तार एआई' ऐप के जरिए किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना

भातकुली तहसील के रामा गांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना के अंतर्गत अमोल पाठक द्वारा स्थापित दुग्धजन्य पदार्थ प्रसंस्करण उद्योग का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

उन्होंने खोवा व पनीर के अलावा अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण, उद्योग विस्तार, संस्थात्मक स्वरूप देने तथा उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को महाविस्तार-एआई मोबाइल एप्लिकेशन के सक्रिय उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन किया।

कृषि मैपर एप में फसल की जानकारी

टाकरखेडा शंभु क्षेत्र में आत्मा योजना के अंतर्गत 44 एकड़ में चल रहे चिया सीड प्रात्यक्षिक का भी निरीक्षण किया गया। किसान योगेश देशमुख के दो एकड़ क्षेत्र में की गई चिया सीड खेती का अवलोकन करते हुए अमरावती जिलाधिकारी ने किसानों को इस फसल के लिए प्रोत्साहित किया तथा वास्तविक उत्पादन के बाद लाभ की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

साथ ही कृषि मैपर एप में फसल प्रात्यक्षिक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का मार्गदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त नांदगांव पेठ एमआईडीसी अंतर्गत सावरडी स्थित ऑस्टेक प्राइवेट लिमिटेड की मत्स्य व्यवसाय परियोजना का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन