दर्यापुर कृषि विभाग  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: दर्यापुर तहसील में कृषि सहायकों के 8 पद रिक्त, 156 गांवों की जिम्मेदारी 28 कर्मचारियों पर

Daryapur Agriculture Assistants: अमरावती के दर्यापुर तहसील में 156 गांवों का कृषि कार्य केवल 28 कृषि सहायकों के भरोसे चल रहा है। कृषि विभाग में कृषि सहायकों के 8 पद रिक्त हैं।

आंचल लोखंडे

Daryapur Agriculture Department: अमरावती जिले के दर्यापुर तहसील के किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और खेती से संबंधित मार्गदर्शन देने की मुख्य जिम्मेदारी तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय पर है। हालांकि, पूरे 156 गांवों का कृषि कामकाज केवल 28 कृषि सहायकों के जरिए चलाया जा रहा है, जिससे उपलब्ध कर्मचारियों पर काम का भारी दबाव बन गया है। इसके अलावा, तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय की अपनी खुद की इमारत भी नहीं है और यह हर महीने लगभग 14 हजार रूपए के किराये पर ली गई इमारत में चल रहा है।

रिक्त पदों से बढ़ा काम का बोझ

जानकारी के अनुसार, तालुका कृषि विभाग में विभिन्न श्रेणियों के कुल 36 स्वीकृत पद हैं। इनमें से कृषि सहायकों के 8 पद रिक्त पड़े हैं। साथ ही उप-कृषि अधिकारी श्रेणी के 7 स्वीकृत पदों में से 1 पद खाली है। इस वजह से उपलब्ध अधिकारियों व कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है और 156 गांवों तक कृषि सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

कृषि सहायकों पर अनेक जिम्मेदारियां

कार्यक्षेत्र के किसानों की समस्याओं को जानना, फसलों का निरीक्षण करना, फसल की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करना और कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार करना। खरीफ व रबी सीजन में कीट-रोग नियंत्रण का मार्गदर्शन, किसान प्रशिक्षण, ई-फसल निरीक्षण, फसल बीमा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं में किसानों की सहायता करना। अतिवृष्टि, सूखा या कीट-रोगों जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय फसलों के नुकसान का जायजा लेना। जैसी अनेक जिम्मेदारियों कृषि सहायकों को निभानी पडती है।

कर्मचारियों पर काम का दबाव

बुवाई, फसल निरीक्षण और प्राकृतिक आपदाओं के समय कर्मचारियों पर काम का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इसलिए किसान वर्ग मांग कर रहा है कि खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए और गांवों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही कृषि विभाग के लिए एक स्वतंत्र सरकारी इमारत के निर्माण की आवश्यकता जताई जा रही है।

दर्यापुर तहसील कृषि अधिकारी आरती साबले ने कहा कि दर्यापुर तहसील कृषि कार्यालय की इमारत के लिए जगह का निरीक्षण चल रहा है और जल्द ही इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। इसके साथ ही तालुका कृषि कार्यालय किसानों के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा