प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में CSR फंड के नाम पर 51 लाख की बड़ी ठगी, नामी कंपनी का झांसा देकर सामाजिक संस्था को ऐसे लूटा

Amravati Fraud Case: महाराष्ट्र के अमरावती में एक सामाजिक संस्था को 2 करोड़ का CSR फंड दिलाने का झांसा देकर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।

आकाश मसने

Amravati CSR Fund Fraud Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक सामाजिक संस्था को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 51 लाख रुपये की चपत लगा दी। यह मामला सामने आने के बाद दर्यापुर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

2 करोड़ का फंड दिलाने का दिया था लालच

अमरावती की दर्यापुर पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला एक नामी कंपनी के माध्यम से 2 करोड़ रुपए का CSR फंड दिलाने के नाम पर रचा गया था। सामाजिक संस्था से जुड़े शिकायतकर्ता भास्कर खारोडे को आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि उनकी संस्था को बड़ी राशि का सीएसआर फंड दिलाया जा सकता है। इसके लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं, दस्तावेजी कार्यवाही और औपचारिकताओं के नाम पर उनसे लगातार पैसे की मांग की जाती रही।

किश्तों में ऐंठे 51 लाख रुपये

दोनों ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को भ्रमित करता रहा और धीरे-धीरे कुल 51 लाख रुपए वसूल लिए थे। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने कई प्रकार के आश्वासन दिए और खुद को सीएसआर फंड उपलब्ध कराने वाले प्रभावशाली नेटवर्क से जुड़ा बताया।

घर आकर गायब हुआ मुख्य आरोपी

इस मामले में मोड़ तब आया जब एक बड़ी रकम वसूलने के बाद मुख्य आरोपी आकाश नायक अचानक शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, लेकिन इसके बाद न तो फंड मिला और न ही उसने पैसे वापस लौटाए। इसके बाद से ही आरोपियों के तेवर बदल गए। जब पीड़ित भास्कर खारोडे ने दोनों आरोपियों से संपर्क करने की बार-बार कोशिशें कीं, तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और आरोपियों के फोन बंद आने लगे।

जब पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी हो चुकी है, तो उन्होंने बिना देर किए दर्यापुर पुलिस थाने का रुख किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में नालासोपारा निवासी आकाश नायक और नवी मुंबई निवासी अरुण वाघमारे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

अमरावती पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह की ठगी के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। मामले की आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल