चांदूर बाजार नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

क्या महिलाराज में सुलझेंगी महिलाओं की समस्याएं? चांदूर बाजार नगर पालिका में सियासी हलचल तेज

Maharashtra Nikay Chunav 2025: चांदूर बाजार नगर पालिका में इस बार महिला नगराध्यक्ष की कुर्सी दांव पर है। राजनीतिक दल सक्षम महिला प्रत्याशी खोजने में जुटे हैं। अब तक 5 महिलाएं नगराध्यक्ष रही है।

आकाश मसने

Chandur Bazar Municipality Elections: महाराष्ट्र में नगर पालिका चुनावों का बिगुल बज चुका है। ऐसे में ‘क’ वर्ग की अमरावती जिले की चांदूर बाजार नगर पालिका में महिला नगराध्यक्ष बनने की सियासी चाल में हर राजनीतिक पार्टी अपने दल के लिए सक्षम महिला उम्मीदवार की तलाश में जुटी है।

वहीं दूसरी ओर हर पार्टी के पास दो से तीन तो कहीं चार उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें कुछ उम्मीदवारों को नगराध्यक्ष की कुर्सी संभालने का अनुभव है, तो कई उम्मीदवारों के परिवारजनों को नगर पालिका का अनुभव है। ऐसे में मतदाता किसे पसंद करेगा यह तो वक्त बताएगा।

चादूर बाजार नगर पालिका का इतिहास

चांदूर बाजार नगर पालिका के इतिहास में सबसे पहले 1949 में नानासाहेब नगर नाईक को नगराध्यक्ष बनने का बहुमान प्राप्त हुआ था। वहीं अब तक 27 नगराध्यक्षों का कार्यकाल देख चुकी नगर पालिका में नानासाहेब नगर नाईक, स्व. गोविंदराव टोम्पे, स्व. माणीकलालजी हरकुट, स्व. कमल किशोर उपाध्ये, कमल किशोर नागलिया, अशोककुमार हरकुट, स्व. बद्रीप्रसाद तिवारी, स्व. निरंजन नागलिया नगराध्यक्ष रहे है। साथ ही डॉ. विजय डोसी, डॉ. अनील जोशी, अ. रहमान शे. इब्राहिम, आशा विलेकर, दर्शना केनकर, डॉ. सरोज हरणे, शुभांगी देशमुख, मनीषा नागलिया, स्व. रविंद्र पवार, स्व. नितीनदादा कोरडे ने भी नगर पालिका का कार्यकाल संभाला है।

अब तक पांच महिलाएं बनीं नगराध्यक्ष

चांदूर बाजार नगर पालिका के इतिहास में अब तक पांच महिलाएं नगराध्यक्ष बनीं, लेकिन महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई ठोस उपाय योजना नगर पालिका की ओर से नहीं की गई। न ही महिलाओं के लिए स्वतंत्र मार्केट बना, न ही स्वतंत्र महिला प्रसाधन गृह, न ही महिला सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय योजना महिला राज में हुई। न ही महिला स्वास्थ्य तथा महिला जनजागृति के उद्देश्य से कोई अभियान चलाया गया।

पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता ज्यादा

चांदूर बाजार नगर पालिका के चुनाव में 18,790 मतदाता अपने मतों का उपयोग कर नई महिला नगराध्यक्ष का चुनाव करेंगे। ऐसे में इस नगर पालिका में 9,265 पुरुष मतदाता हैं, वहीं 9,525 महिलाएं मतदाता हैं। वहीं दिव्यांगजन मतदाताओं का उल्लेख नहीं है, जबकि इस नगर पालिका में 245 दिव्यांगजन को सहायता देने की सूची है।

डॉक्टरों ने बनाया नगराध्यक्ष पद का इतिहास

अब तक नगर पालिका के इतिहास में तीन डॉक्टर नगराध्यक्ष बने, जिनमें डॉ. अनील जोशी, डॉ. विजय डोसी तथा डॉ. सरोज हरणे को नगराध्यक्ष बनने का बहुमान प्राप्त हुआ है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए