Nitin Gudhe- Nitin Dhande (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

24 घंटे में भाजपा का यू-टर्न, अमरावती शहर अध्यक्ष पर नितिन गुडधे की नियुक्ति स्थगित

Amravati BJP: अमरावती में भाजपा शहर अध्यक्ष पद को लेकर नया मोड़ सामने आया है। प्रदेश भाजपा ने नितिन गुडधे की नियुक्ति जारी करने के 24 घंटे के भीतर ही उसे स्थगित कर दिया।

आंचल लोखंडे

Amravati Politics: अमरावती शहर भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार शाम प्रदेश भाजपा ने अचानक शहर अध्यक्ष पद पर नितिन गुडधे की नियुक्ति का पत्र जारी किया था। उसे अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि प्रदेश ने पुन पत्र जारी कर गुडधे के नाम को स्थगिती दी है। इससे पुन शहर अध्यक्ष पद पर डॉ. नितिन धांडे को कायम रखने को लेकर शहर में तरहतरह की चर्चा व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने शहर तथा ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद का अचानक फेर बदल कर डॉ. नितिन धांडे के स्थान पर शहर महासचिव नितिन गुडधे की नियुक्ति का पत्र जारी किया था। इसको लेकर भाजपा के निष्ठावान पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं में भारी रोष उभर का आया था।

अमरावती भाजपा में बड़ा उलटफेर

इसकी शिकायत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चौहान को की गई। इसके चलते पार्टी को अपना निर्णय पीछे लेना प मंगलवार शाम फिर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व्दारा नितिन गुडधे की नियुक्ति को स्थगिती दिया। इस बारे में डॉ. नितिन धांडे से बातचीत करने पर उन्होंने इसकी पुष्टि की तथा वही शहर अध्यक्ष पद पर कायम रहने की बात कही।

नितिन गुडधे की नियुक्ति पर लगी रोक

गत लोकसभा चुनाव के पश्चात भाजपा में जारी राणा विरुध्द पोटे की लड़ाई और उग्र होने की चर्चा शहर में है। इसी तरह सोमवार शाम ग्रामीण अध्यक्ष पद पर रविराज देशमुख को हटाकर उनकी जगह धामणगांव के विधायक प्रताप अडसड की नियुक्ति की गई थी। इस बारे में कोई बदलाव की जानकारी नहीं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई