बडनेरा में फर्जी डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, बिना डिग्री चला रहा था क्लिनिक (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

अमरावती: बडनेरा में फर्जी डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई, बिना डिग्री चला रहा था क्लिनिक

Amravati Crime News: बडनेरा पुलिस ने सहारा कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर फर्जी डॉक्टर इंद्रजीत सरकार को दबोचा। बिना डिग्री पाइल्स का इलाज और एलोपैथी दवाओं का अवैध उपयोग करने पर क्लिनिक सील।

रूपम सिंह

Amravati Municipal Corporation Raid News: बडनेरा क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने एक कथित फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मनपा के वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले के नेतृत्व में सहारा कॉम्पलेक्स स्थित श्रीराम दवाखाना की जांच के बाद संचालक इंद्रजीत श्रीराम सरकार के विरुद्ध मेडिकल प्रैक्टिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए जांच की। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति बिना वैध चिकित्सकीय प्रमाणपत्र के एलोपैथी, आयुर्वेदिक एवं अन्य पद्धतियों से इलाज कर रहा था और मरीजों से शुल्क वसूल रहा था। जांच के दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां और ऑपरेशन से जुड़ी सामग्री जब्त की गई।

मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक और अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक के निर्देश पर बडनेरा पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध चिकित्सा व्यवसाय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

इस कार्रवाई में शहरी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इमरान शाह, डॉ. रुपेश खडसे, बडनेरा थाने के प्रभारी सुनील चौहान तथा अपराध विभाग के गीते सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। छापे के बाद आरोपी को बडनेरा थाने ले जाकर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

पाइल्स के इलाज का दावा, एमबीबीएस जैसा सामान

बताया जाता है कि आरोपी के पास कोई मान्य डिग्री नहीं थी, फिर भी वह शहर में पाइल्स के इलाज के लिए चर्चित था। जांच में उसके पास एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा उपयोग की जाने वाली सामग्री और दवाइयां पाई गईं, जिन्हें विभाग ने जब्त कर लिया है।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला