Amravati Zilla Parishad (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग

Amravati Tender Irregularities: अमरावती जिला परिषद के निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर महाराष्ट्र राज्य यूथ कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Zilla Parishad: अमरावती जिला परिषद अमरावती के निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर महाराष्ट्र राज्य यूथ कांग्रेस की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में संगठन की ओर से समीर जवंजाल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि 18 अप्रैल 2026 के तहत जारी टेंडर प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई हैं।

आरोप है कि पहले से प्रकाशित टेंडर की शर्तों में अचानक बदलाव किया गया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा संशोधन के जरिए कार्यों में गड़बड़ी, ईपीएफओ की नई शर्तों को बिना स्पष्ट आदेश के लागू करना और 3 महीने का चालान अनिवार्य करना भी विवाद का कारण बना है।

ठेकेदारों और बेरोजगार मजदूर सहकारी संस्थाओं को नुकसान

समीर जवंजाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तहसील स्तर पर टेंडर का समान वितरण नहीं किया गया, बल्कि एक ही जगह केंद्रीकरण किया गया, जिससे स्थानीय ठेकेदारों और बेरोजगार मजदूर सहकारी संस्थाओं को नुकसान हो रहा है।

पारदर्शिता की कमी

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि टेंडर नोटिस को मराठी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में स्पष्ट रूप से प्रकाशित नहीं किया गया, जिससे पारदर्शिता की कमी नजर आती है। इस मामले को लेकर राजनीतिक और ठेकेदार वर्ग में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई के लिए रणनीति पर मंथन

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो