Student Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: टीईटी और नीट पेपर लीक पर युवक कांग्रेस आक्रामक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Paper Leak Protest: अमरावती में नीट, टीईटी और अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों के विरोध में युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने  परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Youth Congress: देशभर में नीट परीक्षा में मची धांधली, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार और अब टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने के गंभीर मामले को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लाखों छात्रों के भविष्य से हो रहे इस खिलवाड़ के खिलाफ महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने विधानभवन की सीढ़ियों पर आंदोलन किया।

इस आंदोलन को अपना पुरजोर समर्थन देते हुए अमरावती जिला युवक कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो! जैसे आक्रामक नारे लगाते हुए सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया।

परीक्षा पेपर लीक पर फूटा युवाओं का गुस्सा

आंदोलन में जिला अध्यक्ष राहुल येवले, कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत ढेंगले, प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अक्षय राउत, पार्षद वैभव वानखड़े, प्रदेश सचिव उत्कर्ष देशमुख, प्रदेश सचिव परीक्षित जगताप, प्रदेश महासचिव नितेश वानखेड़े, सागर कलाने, नितिन काले, मयूर देशमुख, पीयूष मालवीय, सागर गोडबोले, गौरव चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि देश और राज्य में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से मेहनती छात्रों का मनोबल टूट रहा है। छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने, परीक्षा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाने और पेपर लीक करने वाले रैकेट को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए युवक कांग्रेस का यह संघर्ष आगे और भी अधिक उग्र रूप से जारी रहेगा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी