Amravati Cyber Crime (AI जनरेटेड फोटो) 
अमरावती

अमरावती में लिफ्ट देने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, बात बंद करने पर फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी

Amravati Cyber Crime News: अमरावती में बालू ठाकरे नामक व्यक्ति ने एक महिला को लिफ्ट देकर उसका नंबर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

रूपम सिंह

Amravati Cyber Crime Social Media Harassment: अमरावती में लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से जान-पहचान बढ़ाकर उसे सोशल मीडिया पर परेशान करने और मना करने पर फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नांदगांव पेठ पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फेसबुक पर 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' भेजी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता अपने बेटे और पिता के साथ रोहणखेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी बालू ठाकरे 38, टेंभा, पुसदा, अमरावती अपनी चारपहिया गाड़ी के साथ वहां आया और पीड़िता को लिफ्ट देकर गंतव्य तक छोड़ा।

लिफ्ट देने के बाद आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे फेसबुक पर 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' भेजी। पीड़िता के बेटे द्वारा गलती से रिक्वेस्ट स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी ने पीड़िता के वाट्सएप पर मैसेज भेजना शुरू किया। इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर भी लगातार मैसेज भेजकर परेशान करने लगा।

बेटे को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

जब पीड़िता ने आरोपी के मैसेज से परेशान होकर उससे बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी आपे से बाहर हो गया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर बात नहीं की तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार दूंगा। हैरत की बात यह है कि 7 मई 2026 को आरोपी ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर पीड़िता और उसकी बड़ी बहन की फोटो

लगाकर उनके बारे में अत्यंत अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत नांदगांवपेठ थाने में दी। पुलिस ने आरोपी बालू ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज