Amravati Teacher Constituency Election 2026: विधान परिषद के अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। छठे और अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन के साथ 20 उम्मीदवारों ने कुल 29 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं 2 प्रत्याशियों ने 6 नामांकन पत्र खरीदे। अब तक नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 31 हो गई है।
नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे विभागीय आयुक्त कार्यालय, कैम्प अमरावती के भूतल स्थित सभाकक्ष क्रमांक 2 में होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या स्पष्ट होगी। इसके बाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।
विभागीय शिक्षक चुनाव के नामांकन दर्ज करने का मंगलवार को अंतिम दिन था। नामांकन पत्र दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की जमकर भीड़ थी। राष्ट्रीय पार्टी से लेकर निर्दलीय पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया।
कांग्रेस उम्मीदवार अदिति ऋषिकेश पोहरे ने नामांकन दाखिल किया। इस समय प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, सांसद बलवंत वानखडे, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख, एड. यशोमती ठाकुर, हर्षवर्धन देशमुख, विधायक साजिद पठान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद व शिक्षण संघर्ष संगठन की अधिकृत प्रत्याशी डॉ. संगीता सचिंद्र शिंदे-बोंडे ने नामांकन दाखिल किया। इसके पूर्व अभियंता भवन में सभा में हुई। तत्पश्चात रैली निकालकर विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान शिक्षक परिषद के कार्याध्यक्ष व पूर्व विधायक नागो गाणार, सर कार्यवाह राजकुमार बोनकीले, जिलाध्यक्ष राजेश मदने सहित पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।
सुमित सुरेशराव पवार - निर्दलीय
उपेंद्र बाबाराव पाटील-शिवसेना + निर्दलीय
डॉ. संगीता सचिंद्र शिंदे-बोंडे भाजपा 2 निर्दलीय
विनोद प्रल्हाद कडू- निर्दलीय
दिलीप भीमराव कडू- निर्दलीय
सजील खान खलील खान- निर्दलीय
श्रीकृष्ण सूर्यभान पहुरकर- निर्दलीय
अदिती ऋषिकेश पोहरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस + 3
भोयर चंद्रशेखर उर्फ शेखर मनोहरराव-भाजपा +निर्दलीय
प्रा. डॉ. संतोष श्रीकृष्ण हुशे - निर्दलीय
नितीन सुभाषराव आगे - निर्दलीय + 3
प्रीति हर्षल रेवणे -राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी + निर्दलीय
गजानन रामचंद्र उल्हे निर्दलीय
मिलिंद तुकाराम ब्राह्मणे-निर्दलीय
किरण अर्जुन चौधरी निर्दलीय
हेमलता दिलीपसिंग मुनोत निर्दलीय
किरण अर्जुन पवार- निर्दलीय
राजेशकुमार शालिग्राम कड - निर्दलीय
प्रा. अनिल मधुकरराव काले- बलीराजा पार्टी
रामदास संपतराव कटक- निर्दलीय