
India Bloc March To Election Commission: विपक्षी सांसदों ने भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सांसदों ने 'लोकतंत्र बचाओ' बैनर तले प्रदर्शन शुरू किया है। देश में चल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी हो रही है। यह मार्च दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' तक होना है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
यह मार्च स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है। इस मार्च में 19 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए हैं।
INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग तक अपने विरोध मार्च के दौरान "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश गुप्ता पर तो हमें कभी भरोसा नहीं था लेकिन अब यकीन में बदल गया है कि वे भरोसे के लायक आदमी नहीं हैं।
#WATCH | Delhi | INDIA bloc MPs, who are set to march to the Election Commission of India, sloganeer against CEC Gyanesh Kumar pic.twitter.com/eCh14PwqFz
— ANI (@ANI) October 6, 2026
दिल्ली पुलिस ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लिया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्य संघर्ष और पसीने से कभी नहीं डरते। क्योंकि BJP घबरा गई है, इसलिए यहां पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं। उन्होंने उपचुनाव भी लूटा PDA BJP को हराएगी।
#WATCH | Taking part in the INDIA bloc protest in Delhi, Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, Members of the Samajwadi Party never fear struggle and sweat. Because the BJP is rattled, police barricades have been placed here...They also looted the by-election...PDa will… pic.twitter.com/qsXOZsTJX1
— ANI (@ANI) October 6, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त पर बयान देते हुए सपा सांसद इकरा हसन ने कहा ने मीडिया रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि 14 मौकों पर आम सहमति से कोई फैसला नहीं हो सका। विपक्ष पहले दिन से ही कह रहा है कि ज्ञानेश कुमार BJP एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc MP's protest march, SP MP Iqra Hasan says, "A report clearly states that on 14 occasions, no decision could be reached by consensus... The opposition has been saying from day one that Gyanesh Kumar is acting like a BJP agent..." pic.twitter.com/vjK6oPP7de
— ANI (@ANI) October 6, 2026
प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना BJP का काम है। वे सत्ता में हैं, इसलिए वे ऐसा करेंगे। हम अपना काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी का नेतृत्व हमें जो भी निर्देश देगा, हम उसी के अनुसार काम करेंगे। प्रदर्शन के दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे भी सुनाई दिए।
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc's protest march, SP MP Jaya Bachchan says, "BJP's job to make allegations. They are in power, so they will do that. We are doing our work... We will act according to whatever instructions our party leadership gives us..." pic.twitter.com/FbMYprL1Ud
— ANI (@ANI) October 6, 2026
INDIA गठबंधन के कई सांसद संसद मार्ग पर धरने पर बैठ गए, क्योंकि उनके मार्च को चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।
दिल्ली | समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क़ अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ़्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए। pic.twitter.com/NIVaHmdkWE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026
INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया हमारे नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कर्नाटक का करते हुए कहा कि वहां यह बात सामने आई है कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने वोटरों के नाम हटाने के लिए 7,000 फॉर्म 7 आवेदन भरे। यह प्रक्रिया का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल है।
#WATCH | Delhi | On INDIA Bloc protest march, Congress MP Karti Chidambaram says, "The exercise of the SIR undertaken by the Election Commission of India is disenfranchising our citizens from their fundamental right... The Supreme Court has taken cognizance of the issue. There… pic.twitter.com/k0NXRwtjbP
— ANI (@ANI) October 6, 2026
प्रदर्शन में शामिल हुए सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं। चुनाव आयोग ने कई बार बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया, चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं, चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया...चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?" pic.twitter.com/1J5NLTIxaD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार आजादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है। वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं...हम लड़ते रहेंगे।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं... सरकार आज़ादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है। वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं...हम लड़ते रहेंगे..." pic.twitter.com/nyr7npwXGG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026