दामाद का खूनी हमला, सास समेत 4 गंभीर सोर्स:सोशल मीडिया
अमरावती

अमरावती में घरेलू कलह में सनकी दामाद ने ससुराल में मचाया कत्लेआम, सास के पेट में घोंपा चाकू, 4 लोग गंभीर

Amravati Crime News Family Dispute: अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद और पुलिस शिकायत से नाराज दामाद ने ससुराल में घुसकर सास समेत परिवार के चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मनीषा बोंदरे

Amravati Domestic Dispute Attack on In-Laws: अमरावती के घरेलू कलह और पुलिस थाने तक पहुंची शिकायत से नाराज एक दामाद ने अपने ही ससुराल में घुसकर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।

अमरावती के गाडगेनगर थाना क्षेत्र के नवसारी स्थित महात्मा फुले कॉलोनी में शाम करीब 6 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी ने धारदार हथियार से अपनी सास सहित परिवार के चार लोगों पर हमला किया। हमले में सभी घायल हुए हैं, जबकि सास की हालत गंभीर बताई जा रही है।

10 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवसारी निवासी सारिका जामनिक की बेटी का विवाह करीब 10 साल पहले कमारपुर तरोडा निवासी अमर वानखड़े के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के कारण पत्नी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। इसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

पुलिस शिकायत से था नाराज

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस थाने में भी शिकायत पहुंची थी। इसी बात को लेकर आरोपी अमर वानखड़े नाराज था। शाम के समय वह नवसारी स्थित अपने ससुराल पहुंचा। आरोप है कि घर में दाखिल होते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के सदस्यों से विवाद करने लगा।

सास के पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने अपनी सास सारिका जामनिक के पेट पर कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के अन्य तीन सदस्य भी हमले की चपेट में आए और गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही गाडगेनगर अमरावती पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला