अमरावती ग्रामीण पुलिस भर्ती (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

अमरावती पुलिस भर्ती: बीड की घटना के बाद समय में बड़ा बदलाव; अब सुबह 4 बजे होगी रिपोर्टिंग

Amravati Police Reporting Time News: बीड में भर्ती के दौरान उम्मीदवार की मौत के बाद अमरावती पुलिस भर्ती का रिपोर्टिंग समय बदला गया। अब अभ्यर्थियों को सुबह 4 बजे जोग स्टेडियम पहुंचना होगा।

रूपम सिंह

Amravati Rural Police Bharti News: अमरावती बीड में पुलिस भर्ती की शारीरिक जांच दौरान उम्मीदवार की हुई मौत को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने शारीरिक जांच परीक्षा अब तेज धूप से पूर्व कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत अमरावती में पहले उम्मीदवारों को 5.30 बजे का रिपोर्टिंग टाइम दिया गया था।

उक्त घटना के चलते समयावधि में बदलाव करते हुए अब उम्मीदवार को सुबह 4 बजे रिपोर्टिंग का समय दिया गया है। उम्मीदवारों ने समय पर उपस्थित रहने का आह्वान पुलिस विभाग ने किया है। अमरावती ग्रामीण पुलिस विभाग में 214 पदों के लिए पुलिस भर्ती की मैदानी परीक्षा 11 फरवरी से 26 फरवरी तक जोग स्टेडियम, मालटेकड़ी रोड में शुरू है।

इसी बीच जिला बीड़ में अमरावती पुलिस भर्ती की मैदानी परीक्षा के दौरान एक उम्मीदवार के दुखद निधन की घटना सामने आई है। साथ ही वरिष्ठ कार्यालय से भी भर्ती प्रक्रिया के समय संबंधी आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव तथा उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदानी परीक्षा तेज धूप होने से पहले संपन्न कराने की योजना बनाई गई है।

जोग स्टेडियम में परीक्षा

  • पूर्व में उम्मीदवारों को मैदानी परीक्षा के लिए सुबह 5.30 बजे रिपोर्टिंग समय दिया गया था। किंतु बीड की घटना को ध्यान में रखते हुए तथा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार अब रिपोर्टिंग समय में परिवर्तन किया गया है।
  • नया रिपोर्टिंग समय सुबह 4 बजे निर्धारित किया गया है। अतः अमरावती ग्रामीण पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों से वह निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे जोग स्टेडियम में उपस्थित रहने का आह्वान ग्रामीण पुलिस विभाग की ओर से किया गया है।

 794 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

  • अमरावती ग्रामीण पुलिस भर्ती के अंतर्गत गुरुवार को शारीरिक परीक्षा के लिए 1000 उम्मीदवारों को बुलाया गया था जिसमें से कुल 794 उम्मीदवार उपस्थित थे। जबकि 206 अनुपस्थित रहे। उपस्थित उम्मीदवारों में से 739 की शारीरिक परीक्षा हुई।
  • शारीरिक परीक्षा में 470 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, 269 उम्मीदवार अनुत्तीर्ण हुए। इसके अतिरिक्त 53 उम्मीदवार शारीरिक मापदंड में अपात्र पाए गए तथा 2 उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अपात्र घोषित किए गए।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए