Attempted Assault (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, कार वॉशिंग सेंटर में घुसकर मारपीट, 6 आरोपी गिरफ्तार

Youth Assault Case: अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime News: राजापेठ थाना क्षेत्र के सातूर्णा परिसर में स्थित एक कार वाशिंग सेंटर में घुसकर कुछ युवकों द्वारा युवक पर जानलेवा हमला करने और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। अभिषेक हेमराज सूर्यवंशी 21, नया सातुर्णा की शिकायत पर पुलिस ने 10 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लवकेश चौधरी 26, मेहरबाबा कॉलोनी, अमरावती, जय दिगांबर चौधरी 21, माया नगर, अमरावती, धनराज सुधीर ढोंगले 25, जनता कॉलोनी, रोहित धवस जनता कॉलोनी, प्रेम बगाडे बडनेरा व राम जाधव मेहेरबाबा कॉलोनी को हिरासत में लिया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हमला सूर्यवंशी ने शिकायत में बताया कि उसका दोस्त मंथन पालनकर है। मंथन पर कुछ समय पहले यश रोडगे की हत्या करने का आरोप था। चूंकि अभिषेक, मंथन के साथ रहता था, इसी बात की खुन्नस और गुस्सा आरोपी जय कडू और उसके दोस्त अभिषेक पर रखते थे।

कोर्ट में आने पर जान से मारने की धमकी

वे अक्सर आते-जाते अभिषेक को डराते-धमकाते थे और कोर्ट परिसर में भी धमकी दी थी। रात को जब अभिषेक वर्कशॉप के बाहर था, तब अचानक मोटरसाइकिल पर जय चौधरी और उसके अन्य साथी वहां पहुंचे। उन्हें देखकर अभिषेक डर के मारे वर्कशॉप के अंदर भाग गया। इसके बाद सभी आरोपी जबरन वर्कशॉप के भीतर घुस आए।

राजापेठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आरोपियों ने अंदर घुसकर अभिषेक के साथ जमकर गालीगलौज की। मुख्य आरोपी जय कडू ने चिल्लाते हुए कहा कि तू कोर्ट में दिखना भी मत, अगर आया तो देख ले। इसी दौरान जय चौधरी और रोहित धवस ने अपनी कमर में फंसे चाकू निकालकर अभिषेक को दिखाए और उसे डराया, जबकि धनराज ढोंगले नामक आरोपी ने अभिषेक के साथ लातघूसों से मारपीट की। पीड़ित अभिषेक सूर्यवंशी की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने 10 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल