पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी (फोटो नवभारत)
अमरावती

रात में CCTV बंद, टूटा ताला और 2.50 लाख गायब; अमरावती में आरोपी गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे सुलझाई गुत्थी

Rajapeth Burglary Case: अमरावती के राजापेठ में 2.50 लाख की सेंधमारी का 100 से अधिक CCTV कैमरों से हुआ खुलासा। अपराध शाखा ने एक आरोपी को पकड़ा, और 76,590 रुपए का माल किया जब्त।

आलोक उमाकृष्ण

Amravati Rajapeth Burglary Case: अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र में हुई सेंधमारी का अपराध शाखा यूनिट नंबर 1 ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी की नगदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत कुल 76,590 रुपए का माल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुणाल हीरालाल पवार (22, भानखेड़ा खुर्द, अमरावती) के रूप में हुई है। उसका साथी हर्षल उर्फ पांड्या नारायण निवर्ते (23, भानखेड़ा खुर्द, हाल मुकाम कंपासपुरा, बडनेरा) पुलिस की पकड़ से बाहर है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

संस्कार आनंद रेजीडेंसी, नंदनवन कॉलोनी, राजापेठ निवासी ऋषभ श्रीकांत खोड़े (23) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह काम से बाहर गए थे। रात 11 बजे मोबाइल पर घर के सीसीटीवी का लाइव फुटेज देखने पर कैमरे बंद मिले।

संदेह होने पर दोस्त को घर भेजा गया। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और अलमारी के दराज में रखे 2.50 लाख रुपए नकद गायब थे। शिकायत के बाद राजापेठ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शहर में लगे 100 से अधिक कैमरों की जांच

घटना के बाद अपराध शाखा की टीम ने समानांतर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटनास्थल के आसपास तथा शहर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को भानखेड़ा खुर्द के युवकों ने अंजाम दिया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाकर कुणाल पवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 6,590 रुपए नकद बरामद किए गए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-27-डीक्यू-5406 भी पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस अब फरार आरोपी हर्षल उर्फ पांड्या नारायण निवर्ते की तलाश में जुटी है। मामले की आगे जांच जारी है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?