अमरावती पुलिस कमिश्नर राकेश ओला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं... अमरावती मनपा चुनाव से पहले सीपी राकेश ओला ने दी सीधी चेतावनी

Amravati News: अमरावती मनपा चुनाव से पहले पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने सख्त चेतावनी दी। सुपारी किलिंग की जांच और बॉर्डर पर कड़ी निगरानी के साथ शहर में शांति बहाली के लिए पुलिस ने महाप्लान तैयार किया है।

आकाश मसने

Amravati Police Commissioner Rakesh Ola Warning: अमरावती जिले में आगामी महानगरपालिका (मनपा) चुनावों के मद्देनजर शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस आयुक्त (सीपी) राकेश ओला ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या दबाव की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर पुलिस सख्त शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है।

अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी

पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने या धमकाने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुराने और सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें समन भेजने, आर्म्स एक्ट और नारकोटिक्स से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले तत्वों को पहले ही सलाखों के पीछे पहुँचाया जाए।

सुपारी किलिंग और पुराने हत्याकांडों की गहन जांच

शहर में हाल ही में हुए अतुल पुरी, मिलिंद लाड और आशा तायडे हत्याकांड ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इन मामलों में 'सुपारी किलिंग' की आशंका को देखते हुए सीपी ओला ने गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं के पीछे शामिल मास्टरमाइंड और सुपारी लेने वाले गिरोहों का पर्दाफाश किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन फाइलों को दोबारा खोलकर हर कड़ी की बारीकी से जांच करें।

बॉर्डर पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी और नाकाबंदी

बाहरी तत्वों के शहर में प्रवेश को रोकने के लिए अमरावती के सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर सघन जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। अवैध शराब, नकदी और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

सभी थानेदारों की बैठक जल्द

पुलिस आयुक्त (सीपी) राकेश ओला ने कहा कि पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले सभी 10 थाना प्रभारियों की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में चुनावी सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। शहर में शांति, सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस