अमरावती पुलिस एआय फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में नवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा, 585 दुर्गा-शारदा प्रतिमाओं और 69 गरबा स्थलों पर पुलिस तैनात

Amravati Navratri Security: अमरावती में 11 से 20 अक्टूबर तक नवरात्रोत्सव और गरबा महोत्सव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 1,650 पुलिसकर्मी, 500 होमगार्ड और 10 दामिनी पथक तैनात होंगे।

आंचल लोखंडे

Amravati Navratri Festival: अमरावती शहर में 11 से 20 अक्टूबर के दौरान मनाए जाने वाले दुर्गादेवी, शारदादेवी नवरात्रोत्सव तथा गरबा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुचारू और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हुआ है।

AWA पुलिस आयुक्त राकेश ओला की अध्यक्षता में शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। आयुक्तालय क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 585 सार्वजनिक दुर्गा व शारदा देवी मूर्तियों की स्थापना की जाएगी, जबकि 69 स्थानों पर भव्य गरबा नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है।

साइबर पुलिस की विशेष टीम

भारी पुलिस बल तैनात सुरक्षा व्यवस्था में 3 पुलिस उपायुक्त, 4 सहायक पुलिस आयुक्त, 28 पुलिस निरीक्षक, 70 एपीआई, पीएसआई, 1,650 पुलिस कर्मचारी, एसआरपीएफ कंपनी, आरसीपी और क्यूआरटी प्लाटून, 500 पुरुष व महिला होमगार्ड, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 10 विशेष दामिनी पथक तथा 14 सीआर मोबाइल वाहन, बीट मार्शल और डायल 112 के वाहन शहर के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में 24 घंटे 1 लगातार गश्त करेंगे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर साइबर पुलिस की विशेष टीम लगातार नजर रखेगी।

शहर में शांति, उत्साह से मनाएं, प्रशासन को सहयोग करें

पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने कहा कि शहर के नागरिक और उत्सव मंडल नवरात्रोत्सव, दशहरा और धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस को शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें,

मंडल आयोजकों और नागरिकों को निर्देश

मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय में मनपा, महावितरण, अग्निशमन, आरटीओ, लोक निर्माण विभाग और प्रमुख मंदिर ट्रस्टों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में आयोजकों को सड़कों पर यातायात बाधित कर मंडप न लगाने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने, मंडप व गरबा स्थलों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और युवतियों-महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला स्वयंसेवकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए है।

वहीं आगमन व विसर्जन जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, हथियार, लाठियां ले जाने, डीजे पर अश्लील या आपत्तिजनक गाने बजाने और विवादित झांकियों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहने की सूचना दी गई।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां