नागपुर में FDA की सख्त कार्रवाई या दिखावा, RTI में खुलासा, 7 होटलों के लाइसेंस रद्द, 8 को मिली हरी झंडी

Nagpur FDA Action: नागपुर में अस्वच्छ माहौल में खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर FDA की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। RTI में 7 होटलों के लाइसेंस रद्द, 8 का निलंबन वापस होने की बात सामने आई है।
Nagpur Restaurant License Cancelled
खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण नियमप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Restaurant License Cancelled: नागपुर जिले की खाद्य सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर अस्वच्छ माहौल में खाद्य पदार्थ बेचने वाले नागपुर के होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और डेयरी संचालकों पर अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सख्त कार्रवाई की है।

हालांकि कार्रवाई के बाद भी कई प्रतिष्ठानों के पहले की तरह बेधड़क खुले रहने से अब आम नागरिकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि एफडीए की यह कार्रवाई वाकई सख्त है या सिर्फ एक दिखावा। सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता संदीप बदाना द्वारा मांगी गई, जानकारी से एफडीए की इस कार्रवाई की जमीनी हकीकत सामने आई है।

शहर के 15 नामी  खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई

अन्न एवं औषधि प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एफडीए ने 8 जून से 14 अगस्त के बीच खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण नियम 2011 का उल्लंघन करने वाले शहर के 15 नामी  खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

विभाग के मुताबिक, जिन प्रतिष्ठानों ने जरूरी प्रावधानों और कागजी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया उनमें से 8 प्रतिष्ठानों का निलंबन वापस ले लिया गया। वहीं गंभीर लापरवाही और कमियां पाए जाने वाले 7 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस अथवा पंजीकरण पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।

प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द किया गया

  • सलीम मटन शॉप (महादुला) 6 अगस्त 2026

  • याराना फैमिली गार्डन रेस्टोरेंट (हजारी पहाड़) 29 जुलाई 2026

  • इंडियन तंदूर (काटोल रोड) 12 अगस्त 2026

  • मोहाडीकर सावजी वाड़ा (तारोडी) 14 अगस्त 2026

  • स्वप्निल बघु कांबले (कोराडी मंदिर) 14 अगस्त 2026

  • मदर डेयरी मिल्क फ्रेंचाइजी (सेंट्रल एवेन्यू) 14 अगस्त 2026

  • कियारा नूडल्स एंड ट्रेडिंग (कांजी हाउस के पास) 18 अगस्त 2026

Nagpur Restaurant License Cancelled
अच्छी शिक्षा, रोजगार स्वास्थ्य होगी प्राथमिकता, सुधारकर कोहले ने नवभारत को बताया अपना विजन

जिनका निलंबन हटाया गया

  • मैसर्स हीरा स्वीट्स प्रा.लि. (पांचपावली) 29 जुलाई 2026

  • द हट फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा (कलमेश्वर रोड) 13 जुलाई 2026

  • इंदौर नमकीन प्रोडक्ट्स (वांजरा इंडस्ट्रयल एरिया)-24 अगस्त 2026

  • श्री साईनाथ ट्रेडिंग कंपनी (इतवारी) 10 अगस्त 2026

  • अशोका रेस्टोरेंट (माउंट रोड, सदर) 24 जुलाई 2026

  • मचान रेस्टोरेंट (सोमलवाड़ा) - 7 अगस्त 2026

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com