उम्मीदवारी को लेकर भगदड़ (डिजाइन फोटो) 
अमरावती

अमरावती मनपा की पहली विशेष सभा 6 फरवरी को, महापौर-उपमहापौर पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में, जानें सयासी समीकरण

Amravati News: अमरावती मनपा की पहली विशेष सभा 6 फरवरी को दोपहर 1 बजे होगी। महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। उपमहापौर पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

रूपम सिंह

Amravati Municipal Corporation: अमरावती मनपा के चुनाव के बाद पहली विशेष सर्वसाधारण सभा शुक्रवार 6 फरवरी को दोपहर 1 बजे मनपा मुख्यालय स्थित डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में आयोजित की जाएगी। इस सभा में महापौर एवं उपमहापौर पद का चुनाव होने जा रहा है, जिससे शहर के राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बढ़ गई है। 'सामान्य वर्ग' के लिए आरक्षित महापौर विभागीय आयुक्त के आदेशानुसार यह कार्यक्रम घोषित किया गया है।

पहले यह सभा 30 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित आदेश के अनुसार अब इसे 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। मनपा महापौर पद आरक्षण नियम, 2006 एवं नगर विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार मनपा का महापौर पद 'सामान्य वर्ग' के लिए आरक्षित किया गया है। महापौर और उपमहापौर दोनों पदों का कार्यकाल ढाई वर्ष का रहेगा। महापौर व उपमहापौर पद का चुनाव हाथ उठाकरमतदान के माध्यम से किया जाएगा।

चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में विभागीय आयुक्त के प्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी आशीष येरेकर कार्यभार संभालेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र सोमवार 2 फरवरी को सुबह 11।30 बजे से शाम 6।15 बजे तक नगर सचिव कार्यालय में जमा करने होंगे। सभा प्रारंभ होते ही पीठासीन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रस्तावक व अनुमोदक की सहमति से नाम वापस लेने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों के नाम पढ़े जाने के बाद 15 मिनट के भीतर लिखित सूचना देकर नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

महापौर पद  सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

  • मनपा चुनाव की पहली विशेष सभा में होगा चयन
  • उपमहापौर पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में
  • ढाई वर्ष के लिए होगा महापौर-उपमहापौर पद
  • नामांकन 2 फरवरी को, 6 को फैसला

उपमहापौर पद के लिए 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

उपमहापौर पद के चुनाव के लिए मंगलवार को दो नए नामांकन पत्र लिए गए। शिंदे गुट की शिवसेना की मंजुषा प्रशांत जाधव (वार्ड क्र। 19-बी) तथा बहुजन समाज पार्टी के सचिन किसनराव वैद्य (वार्ड क्र। 11-डी) ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उपमहापौर पद के लिए अब तक कुल 7 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। इनमें युवा स्वाभिमान पार्टी के 3 उम्मीदवार तथा भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार लता रावसाहेब देशमुख का भी समावेश है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की