Morshi Road Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल

Amravati Bus Accident : अमरावती-मोर्शी रोड पर LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक और एसटी बस की भीषण टक्कर में कंडक्टर समेत 4 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ।

महाराष्ट्र डेस्क

Morshi Road Accident: अमरावती-मोर्शी रोड पर शिरभाते मंगल कार्यालय के सामने मंगलवार को सुबह राज्य परिवहन की बस और गैस सिलेंडरों से भरे आयशर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसटी बस का अगला केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में बस के कंडक्टर सहित चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि ट्रक में लदे सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ, जिससे एक बहुत बड़ा अनर्थ टल गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोर्शी के कटारिया गैस एजेंसी का ट्रक क्र.एमएच 29/बीई 0891 अमरावती से एलपीजी सिलेंडर भरकर मोर्शी आया था। मोर्शी रोड पर स्थित एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर खाली करने के लिए चालक ने मुख्य सड़क पर ही बिना कोई इंडिकेटर या दिशासूचक दिए ट्रक को अचानक रिवर्स लेना शुरू किया। उसी समय मोर्शी डिपो की मोर्शी से अमरावती जा रही एसटी बस क्र.एमएच 14/एमटी 0278 जिसमें 25 से 30 यात्री सवार थे, सीधे ट्रक से जा टकराई।

रिवर्स ले रहे सिलेंडर ट्रक में घुसी एसटी बस

टक्कर लगते ही बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कांच टूटकर बिखर गए। बच्चे को बचाया, खुद गंभीर घायल हुई मां। इस दुर्घटना में बस में सवार महिला यात्री आरती पवन गेडाम ने अपने बच्चे को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन इस कोशिश में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। उनके पति पवन गेडाम को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ा हादसा टला, 4 लोग घायल

इसके अलावा अन्य गंभीर घायलों में पल्लवी सुरेश आगरकर 29, टोपेनगर, अमरावती और बस कंडक्टर किशोर मोहोड 36 शामिल हैं। सभी को तुरंत मोर्शी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद पोतदार और चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन कोरडे ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और बताया कि फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है।

LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराई बस

घटना की सूचना मिलते ही मोर्शी के थानेदार राहुल आठवले ने तुरंत डायल 112 की टीम को मौके पर भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त एसटी बस के चालक विजय अंभोरे की शिकायत पर मोर्शी पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और इंडिकेटर न देने के आरोप में आयशर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO