Girl molested (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Amravati Girl molested : फ्रेजरपुरा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन कुएटे है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime News: फ्रेजरपुरा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन कुएटे है। शिकायतकर्ता महिला और उनके पति अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में अपने बच्चों के साथ रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं। उनके निवास स्थान के पास ही विकास कार्य चल रहा है, जहां कई मजदूर काम करते हैं। शिकायतकर्ता और उनके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे, और उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर के समय पड़ोस की एक महिला ने फोन कर शिकायतकर्ता को बताया कि उनकी बेटी रो रही है।

सूचना मिलते ही जब मां तुरंत घर पहुंची, तो बेटी बुरी तरह डरीसहमी और रो रही थी। पूछने पर नाबालिग ने बताया कि जब वह घर में अकेली थी, तब पास में ही मजदूरी करने वाला सचिन कुयटे नाम के शख्स ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की चंगुल से छूटकर वह किसी तरह डरकर घर से बाहर भागी। मां की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत डीबी टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया। आरोपी अपराध करने के बाद अपने घर और इलाके से फरार हो चुका था। लेकिन पुलिस टीम ने अपने खुफिया तंत्र और सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए दिनरात एक कर राहटगांव इलाके से जाल बिछाकर हिरासत में लिया।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से बची जान

अमरावती शहर के भातकुली रोड स्थित महाजनपुरा परिसर में सुबह कुएं में गिरी 58 वर्षीय महिला को मनपा के दमकल विभाग के जांबाज जवानों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह 6.45 बजे अमरावती पुलिस कंट्रोल रूम से अग्निशमन मुख्यालय को फोन पर सूचना मिली कि भातकुली रोड पर स्थित महाजनपुरा पंचीबाई की वाडी में एक महिला कुएं में गिर गई है।

अग्निशमन अधीक्षक अजय पंधरे और शिफ्ट इंचार्ज के निर्देश पर दमकल वाहन क्र।एमएच 27/ बीएक्स 7803 के साथ जवानों की टीम को तुरंत रवाना किया गया। दमकल की गाड़ी महज 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां नागरिकों और पुलिस का भारी हुजूम कुएं के इर्दगिर्द जमा था। दमकल कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

फायरमैन राहुल घोड़े अपने साथी जवानों की मदद से रस्सी की सीढ़ी के सहारे गहरे कुएं में उतरे। उन्होंने नीचे पहुंचकर कुएं के पानी में फंसी महिला के कमर में सुरक्षा रस्सी को अच्छी तरह से बांधा। इसके बाद ऊपर खड़े जवानों ने सूझबूझ से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर खींच लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में वाहन चालक निलेश आजणे और संजय चव्हाण, फायरमैन मनीष उताणे, राहुल घोड़े, अमोल निस्ताने और मोहम्मद ताहिर सहित अन्य शामिल थे।

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम