Kajal Ingle Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

तपोवन हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट आई, लेकिन काजल इंगले के कातिल का अब भी नहीं मिला सुराग

Tapovan Forest: अमरावती के तपोवन टेकड़ी परिसर में जंगल से मिली अधजली युवती की लाश की पहचान डीएनए जांच के बाद काजल इंगले के रूप में हुई है। डीएनए रिपोर्ट ने शव की शिनाख्त की पुष्टि कर दी है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Murder Case: अमरावती शहर के तपोवन टेकडी परिसर के जंगल में मिली अधजलि लाश काजल इंगले की ही रहने की पुष्टि डीएनए से हुई है। शनिवार को डीएनए के रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंचे। जिससे वह शव काजल जीतेंद्र इंगले 21, विश्रोली, चांदुर बाजार का ही रहने की बात सामने आई है। जिसके बाद शनिवार को स्वयं पुलिस आयुक्त राकेश ओला, अपराध शाखा के पीआई अतुल वर, पीआई संदीप चव्हाण और पीआई गोरखनाथ जाधव घटनास्थल गए थे। जहां जाकर सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

काजल इंगले का शव 2 जून को दिखाई दिया था, लेकिन घटना को करीब 6 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ हत्यारा नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि गाडगेनगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर के जंगल में 2 जून को अधजलि अवस्था में युवती का शव दिखाई दिया था। मृतक युवती की शिनाख्त न होने से पुलिस को भारी मशक्कत करनी पडी थी। सोशल मीडिया पर चली खबरों के कारण मृतका की मौसी ने शव की शिनाख्त काजल इंगले के रूप में की थी। जिसके बाद मातापिता ने भी शिनाख्त की।

डीएनए रिपोर्ट से काजल इंगले होने की पुष्टि

लेकिन पुलिस जांच में कोई कमी न रह जाए तथा मृतक वहीं है, इसके लिए काजल के मातापिता के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई। वह शव काजल इंगले का ही रहने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पीआई संदीप चव्हाण, अतुल वर, गोरखनाथ जाधव सहित कर्मी फिर शनिवार को घटनास्थल परिसर में गए और निरीक्षण किया।

अनेकों से हुई पूछताछ, लेकिन कोई सुराग नहीं

युवती की पहचान परिजनों ने करने के बाद पुलिस ने अनेक संदिग्धों से पूछताछ की। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है। पुलिस द्वारा तपोवन मार्ग के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन इसमें भी कोई संदेहास्पद बात सामने आई है। आखिर काजल इंगले की हत्या किसने की, यह सवाल अभी भी पुलिस और नागरिकों के सामने खडा है। शहर पुलिस आयुक्तालय में हुए तबादलों की प्रक्रिया के बाद अब यह मामला जल्द सुलझने की संभावना दिखाई दे रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे