डफरीन अस्पताल अमरावती  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती के डफरीन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगेंगे CCTV, जल्द बनेगी पुलिस चौकी

Amravati Hospital Security: अमरावती के जिला महिला अस्पताल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • डफरीन अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय में निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे।

  • अस्पताल परिसरों में अनावश्यक आवाजाही और उपद्रव पर नियंत्रण के लिए तत्काल पुलिस चौकी स्थापित करने की जानकारी दी गई।

  • नवजात शिशुओं के उपचार की सुविधा शुरू करने से पहले सभी जरूरी जांच और सत्यापन पूरा करने को कहा गया।

Daffrin Hospital Amravati: अमरावती शहर के जिला महिला अस्पताल (डफरीन), सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के साथ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी आशिष येरेकर ने दी।

जिलाधिकारी येरेकर ने जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, अग्निशमन सुरक्षा और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। अस्पताल परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ अनावश्यक रूप से आने-जाने वाले लोगों पर नियंत्रण रखा जाए। एसएनआईसीयू जल्द

शुरू करने के निर्देश

जिला महिला अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद एसएनआईसीयू सुविधा के लिए निधि मंजूर की गई है। नवजात शिशुओं के उपचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सुविधा को सभी आवश्यक जांच और सत्यापन पूरा कर जल्द शुरू करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

ऑक्सीजन और कंप्रेसर की सुविधा निर्बाध रखने के लिए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल आयोजित करने और अग्निशमन प्रणाली का ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों को गति दें

शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और छात्रावास की व्यवस्था जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। छात्रावास, प्रयोगशालाओं और वातानुकूलन संबंधी कार्यों को शीघ्र मंजूरी लेकर पूरा करने को कहा गया, जिलाधिकारी ने बिजली आपूर्ति सुचारु रखने, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रोकने, पेड़ों की छंटाई तथा स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल