LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

Laal Krishna Advani Health Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
jp nadda met lk advani
जेपी नड्डा, लालकृष्ण आडवाणीसौजन्य-एक्स
Published on: 
Updated on: 

JP Nadda Met Lal Krishna Advani: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल का दौरा किया और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि आडवाणी की हालत स्थिर है।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि 98 वर्षीय नेता को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जसोला विहार स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने बताया कि आडवाणी का इलाज चल रहा है और जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बयान जारी किया जाएगा।

भाजपा के लिए निभाई बड़ी भूमिका

आपको जानकारी दें, कि लालकृष्ण आडवाणी कई बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे है और 2002 से 2004 तक भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे। भाजपा को एक बड़ी राष्ट्रीय ताकत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live
navbharatlive.com