प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अमरावती

अमरावती में गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, प्रतिबंधित गुटखा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 6.47 लाख का माल जब्त

Amravati Gutkha Smuggling: अमरावती ग्रामीण पुलिस ने कारंजा टी-पॉइंट पर नाकाबंदी कर मध्यप्रदेश से लाई जा रही प्रतिबंधित गुटखा तस्करी पकड़ी, 6.47 लाख का माल जब्त।

अंकिता पटेल

Banned Gutkha Seizure Maharashtra: अमरावती महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी व बिक्री के खिलाफ अमरावती ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से आ रही गुटखा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कारंजा टी-पॉइंट पर नाकाबंदी के दौरान गुटखा से भरी कार सहित कुल 6 लाख 47 हजार 200 रुपये का माल जब्त किया गया है।

इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देशानुसार गुटखा तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 16 जनवरी को गुप्त सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा अचलपुर क्षेत्र में बिक्री के लिए लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर कारंजा टी-पॉइंट पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मोहम्मद इमरान मोहम्मद फारुख (37, असदपुर, त।अचलपुर) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ।

जब्त की गई सामग्री में पान मसाला (केसरयुक्त)-8 बोरे (1760 पैकेट) कीमत 3,48,480 रुपये, वी-वन सुगंधित तंबाकू-8 छोटे बोरे (1760 पैकेट) कीमत 38,720 रुपये, टाटा विस्टा कार (MH-27 AC 4304) अनुमानित कीमत 2,50,000 रुपये, वीवो कंपनी का मोबाइल-10,000 रुपये इस प्रकार कुल 6,47,200 रुपये का माल जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह गुटखा अपने गांव व आसपास के पान ठेलों पर बिक्री के लिए ला रहा था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम दंदे की शिकायत पर शिरजगांव कसबा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, सहायक पुलिस अधीक्षक (अचलपुर) डॉ. शुभम कुमार तथा पुलिस निरीक्षक किरण वानखेड़े के मार्गदर्शन में अचलपुर यातायात शाखा और शिरजगांव कसबा पुलिस की टीम ने की।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते