देवेंद्र फडणवीस अमरावती दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती संभाग में सूखे की स्थिति, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किसानों के लिए तत्काल राहत का ऐलान किया

Devendra Fadnavis In Amravati: अमरावती संभाग में सूखे जैसी स्थिति के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को तत्काल राहत देने की बात कही। ट्रिगर-1 के तहत शासन आदेश जारी होगा।

आंचल लोखंडे

Amravati Drought Situation: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अमरावती संभाग के सभी जिलों में सूखे की स्थिति है और फसलें संकट में हैं। किसानों को राहत देने के लिए क्षेत्रों का दौरा किया गया है। किसानों को तुरंत सहायता देने के लिए सूखा कोड के ट्रिगर वन के तहत राहत का शासन आदेश शुक्रवार को ही जारी किया जाएगा।

राज्य अपने स्तर पर देगा मदद

वाशिम में सूखा प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद फडणवीस ने अमरावती विमानतल पर विभागीय आयुक्त नयना गुंडे, जिलाधिकारी आशिया येरेकर और वाशिम जिलाधीश योगेश कुंभेजकर से बातचीत की।

मीडिया से चर्चा करते हुए फडणवीस ने कहा कि केंद्र की मदद का इंतजार किए बिना राज्य सरकार सूखे से जूझ रहे किसानों को तत्काल मदद देगी। जरूरी पंचनामा प्रक्रिया पूरी कर मदद का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। कुछ क्षेत्र इससे बाहर रहने की संभावना है, इसलिए उन्हें तीसरे ट्रिगर में शामिल किया जाएगा।

डफरनी की रिपोर्ट की जाएगी सार्वजनिक

जिला शासकीय अस्पताल में लगी आग के बारे में उन्होंने कहा कि इसका अहवाल सार्वजनिक किया जाएगा। अहवाल पर राजनीति न हो इसलिए उसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

दिवाली से पहले मदद देने का लक्ष्य

फडणवीस ने कहा कि फसलों की स्थिति हर जगह एक जैसी है, इसलिए राज्य सरकार ने मदद का प्रस्ताव तैयार किया है। किसानों को यह सहायता दिवाली से पहले देने की योजना है। राज्य सरकार की कर्जमाफी के तहत राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है। कर्जमाफी का लाभ लेने वाले किसानों को नियमों के अनुसार बैंकों से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कृषि सामग्री शासकीय दर पर खरीदी जाएगी और इसके लिए जल्द पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

चारा-पानी और पढ़ाई पर भी जोर

आने वाले समय में चारे, पानी की कमी और अनाज को लेकर कदम उठाए जाएंगे। किसानों के बच्चों की पढ़ाई में रुकावट न आए, इसके लिए उन्हें सीधी मदद दी जाएगी। रबी में उपलब्ध पानी से फसल उगाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया जाएगा और किसानों को रबी की फसल के लिए भी मदद दी जाएगी। रोजगार देने के लिए जलसंधारण के कामों पर जोर दिया जाएगा। सूखे तालाबों की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार गाद निकालने, निर्माण और मरम्मत के काम किए जाएंगे।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव