अमरावती पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती: दलित बस्तियों के 670 विकास कार्यों से हटी रोक, पालकमंत्री के निर्देश पर बदले गए 112 प्रस्ताव

Amravati News: अनुसूचित जाति, के 670 विकास कार्यों की स्थगिती हटाई गई। पालकमंत्री के निर्देश पर 112 कार्यों में बदलाव कर गटार, जलापूर्ति, और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई।

रूपम सिंह

Maharashtra Rural Infrastructure News: अमरावती में अनुसूचित जाति और नवबौद्ध समुदाय की बस्तियों के विकास के लिए वर्ष 2025-26 में मंजूर किए गए 670 विकास कार्यों की स्थगिती हटा दी गई है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देशानुसार इन कार्यों में आवश्यक बदलाव कर विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती और गति मिलेगी। जिला परिषद समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत नाली निर्माण, जलापूर्ति, सीमेंट रोड, एलईडी लाइट और पेविंग ब्लॉक जैसी सुविधाओं के लिए 670 कार्यों का चयन किया गया था।

लेकिन सड़क और पेविंग ब्लॉक के कार्यों की अधिकता के कारण पालकमंत्री ने इन कार्यों में बदलाव करने और प्राथमिकता मूलभूत सुविधाओं जैसे गंदे पानी का प्रबंधन, गटार व्यवस्था और जलापूर्ति पर देने का निर्देश दिया। निर्देशों के अनुसार गट विकास अधिकारियों ने पुरानी सूची के 112 कार्यों में बदलाव करके नए कार्य प्रस्ताव तैयार किए हैं। अब कुल 670 विकास कार्य जल्द ही शुरू होंगे। इन कार्यों में सड़क और पेविंग ब्लॉक के बजाय स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े गटार, जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।

सभी कार्यों का जियो टैगिंग और फोटो रिपोर्ट पालकमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी डी. एम. पुंड ने कहा कि बदले गए 112 कार्यों के प्रस्ताव ग्राम पंचायत के ठराव, प्रमाणपत्र और अनुमानित लागत सहित प्रशासनिक स्वीकृति के लिए तुरंत प्रस्तुत किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्र के 670 विकास कार्यों की स्थगन हट जाने से अब विकास कार्यों को गति मिलेगी। जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

पालकमंत्री के पास रिपोर्ट

दलित बस्तियों के स्थगित 670 विकास कार्यों से स्थगिति हटाए जाने से इन जगह नए प्रस्ताव तैयार किए है। सभी कार्यों की जिया टैगिंग और फोटो रिपोर्ट पालकमंत्री बावनकुले के पास प्रस्तुत हुई है। जिससे यह कार्य अब जल्द शुरु होने की आशंका है।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश