गभीर अपराध डकैती और जबरन चोरी (फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती: गंभीर अपराध घटे, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध बने चुनौती; पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

Amravati Crime News: अमरावती शहर में 2026 के शुरुआती तीन महीनों में डकैती और लूट के मामलों में कमी आई है, लेकिन दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। पुलिस ने गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

रूपम सिंह

Amravati Police Commissionerate News: अमरावती शहर में गंभीर अपराधों जैसे डकैती और जबरन चोरी (लूट) के मामलों में पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी कमी आई है। हालांकि, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और सेंधमारी जैसी घटनाएं अभी भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों के अपराध के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण करने पर यह स्पष्ट हुआ। पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 22 मार्च 2026 के बीच शहर में कुल 554 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए हैं। यदि पिछले साल की इसी अवधि (1 जनवरी से 31 मार्च 2025) से तुलना की जाए, तो तब कुल 725 मामले दर्ज थे। इस लिहाज से कुल

अपराध दर में गिरावट देखी जा रही है।

विशेष रूप से डकैती के मामलों में इस साल अब तक एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 4 मामले सामने आए थे। इसी तरह जबरन चोरी के मामलों में भी 60 प्रतिशत की कमी आई है, जो पिछले साल 28 से घटकर इस साल 11 रह गई है। दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि dles: महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर पुलिस को और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता दिखाई दे रही है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि हुई है। पिछले साल जहां मार्च तक 10 मामले दर्ज थे, वहीं इस साल अब तक 14 मामले सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर, विनयभंग की घटनाओं में मामूली कमी आई है, जो पिछले साल 50 थी और इस साल 44 दर्ज की गई है।

मार्च तक 67 सेंधमारी

संपत्ति विरुद्ध अपराधों की बात करें तो घरफोड़ी के मामलों में भी आंशिक सुधार हुआ है। पिछले साल मार्च तक 67 सेंधमारी की घटनाएं हुई थीं, जो इस साल कम होकर 46 पर आ गई है। वाहन चोरी की घटनाओं में भी कमी दर्ज की गई है, जहां 88 के मुकाबले इस साल 65 मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, साधारण चोरी (Theft) के मामले अभी भी चिंता का विषय हैं, जिसमें अब तक 71 मामले दर्ज किए हैं।

जिले में 93 दुर्घटनाएं

अन्य अपराधों में हत्या (मर्डर) के मामलों में पिछले साल की तुलना में एक मामले की वृद्धि (8) से बढ़कर 9) हुई है, जबकि हत्या के प्रयास के मामले 8 पर स्थिर है। धोखाधड़ी और विश्वासघात के इस साल 26 मामले दर्ज हुए है, जबकि सड़क दुर्घटनाओं (प्राणघातक व अन्य) की संख्या 93 दर्ज की गई है।

पुलिस की गश्त और तकनीकी निगरानी बढ़ाई

 अमरावती शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और तकनीकी निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। (संदीप चव्हाण, पीआई, अपराध शाखा)

गभीर अपराधों में आई गिरावट

अपराध श्रेणी 2026 2025
डकैती 0 4
जबरन चोरी (लूट) 11 28
सेंधमारी 46 67
वाहन चोरी 65 88
साधारण चोरी 71 0
दुष्कर्म 14 10
विनयभंग 44 50
हत्या 9 8
हत्या का प्रयास 8 8
धोखाधड़ी 26 0
सड़क दुर्घटनाएं 93 0
कुल 554 725

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए