अमरावती

अमरावती में छोटे उद्योगों को कर्ज देने में सकारात्मक रहें बैंक, कलेक्टर आशीष येरेकर ने दी नसीहत

Amravati News: अमरावती कलेक्टर आशीष येरेकर ने बैंक प्रबंधकों से छोटे उद्योगों और ग्रामीण प्रसंस्करण इकाइयों को कर्ज देने में सकारात्मक रुख अपनाने को कहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

रूपम सिंह

Amravati Collector Ashish Yerekar News: अमरावती ग्रामीण स्तर पर उद्योगों की स्थापना के लिए बैंकों का वित्तीय सहयोग अनिवार्य है। जब गांवों में प्रसंस्करण उद्योग खड़े होंगे, तभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए बैंक छोटे उद्योगों को कर्ज आवंटित करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

यह आह्वान जिला कलेक्टर आशीष येरेकर ने किया। मिटिंगजिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना के तहत ऋण स्वीकृति का लक्ष्य पूरा करने वाले बैंक प्रबंधकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नरेश हेडाऊ, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी राहुल सातपुते, जिला उद्योग अधिकारी नीलेश निकम और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप चेचरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कलेक्टर येरेकर ने कहा कि बैंकों की स्थापना ही छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता देने के लिए हुई है। यह पैसा आम नागरिकों की बचत से आता है।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि अक्सर बड़े उद्योगों के प्रति बैंक सकारात्मक रहते हैं, लेकिन छोटे उद्यमियों को संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसंस्करण उद्योगों को फंड मिलेगा, तो विकास की गति तेज होगी।उद्योग योजना में अमरावती को दूसरा स्थानउन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अमरावती जिले ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना के कार्यान्वयन में पूरे महाराष्ट्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

वर्तमान में जिले भर में सरकारी योजनाओं के तहत लगभग एक हजार से अधिक ऋण प्रस्ताव बैंकों के पास लंबित हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी काफी अधिक है। कलेक्टर ने निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के बैंकों से इन प्रस्तावों पर तेजी से काम करने की अपील की।बैंक प्रबंधकों का सम्मानकार्यक्रम के दौरान लक्ष्य पूरा करने वाले विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक व शाखा प्रबंधक शामिल थे। कलेक्टर ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश डांगे, एसबीआई के नवीन कुमार उप्पलवार, सेंट्रल बैंक के सुनील पांडे और केनरा बैंक के रामबाबू मीणा सहित कई अन्य अधिकारियों की उनके विशेष योगदान के लिए सराहना की।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे