अमरावती न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

हरित और स्वच्छ शहर की मिसाल, अमरावती बना देश का नंबर-1 शहर!

जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में अमरावती शहर ने बाजी मार ली है। देशभर के सभी शहरों में अमरावती ने पहला पुरस्कार हासिल किया है।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में अमरावती शहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर के सभी शहरों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के हस्ते नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने 75 लाख के रुप में पुरस्कार स्वीकारा।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित सर्वेक्षण में विभिन्न मानदंडों के आधार पर वायु गुणवत्ता, नागरिक भागीदारी, स्थायी समाधान और प्रशासन की भूमिका का आकलन किया जाता है।

मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने कहा कि शहर के लिए गौरव की बात है कि अमरावती ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में देश में प्रथम पुरस्कार जीता है। यह न केवल नगर निगम की, बल्कि अमरावती के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक उपलब्धि है। इस सफलता में स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों, इंजीनियरों, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हमने जो विभिन्न पहल की हैं,जैसे धूल नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों में वृद्धि और जन जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम आज हम सभी के सामने हैं।

पुरस्कार को बताया प्रेरणादायक

आयुक्त ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे लिए और भी प्रेरणादायक है, और भविष्य में और अधिक पर्यावरण-अनुकूल नीतियों को लागू करने का संकल्प है। उन्होंने ने अमरावती को देश का एक 'हरित और स्वच्छ शहर' बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त कि। आयुक्त ने इस उपलब्धि के लिए अमरावती के प्रत्येक नागरिक, अपने सहयोगियों और सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट