Amravati BJP Yuva Morcha: प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय भाजयुमो अमरावती शहर जिला की ओर से गुरुवार को रुक्मिणी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष विक्की शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद और लोकतंत्र का सम्मान करो जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं था। उनका कहना था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों और संस्थाओं का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है तथा विरोध प्रदर्शन भी संविधान और कानून की सीमाओं के भीतर रहकर ही किया जाना चाहिए।
भाजयुमो अध्यक्ष विक्की शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को अपनी बात रखने तथा विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है, लेकिन इस अधिकार का उपयोग जिम्मेदारी और संवैधानिक मर्यादाओं के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की है, जिसका विरोध भाजयुमो पूरे प्रदेश में कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के संवैधानिक प्रमुख हैं और उनके आधिकारिक आवास के बाहर इस प्रकार का प्रदर्शन उचित नहीं माना जा सकता। प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र हुए और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, स्थिति को देखते हुए फ्रेजरपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कानूनव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिटेन किया।
ये भी पढ़े: मुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
प्रदर्शन में भाजपा शहर जिला महामंत्री आकाश पाटिल, अश्विन राऊत, शुभ साहू, हरीश साऊरकर, श्रवण मेहरे, निलेश शर्मा, तुषार अंबोरे, राम गुप्ता, उमंग मोंगा, अनिकेत तारवानी, अनिकेत विश्वकर्मा, उमेश बछले, मनीष अडविकर, निलेश डागा, साहिल शर्मा, आदित्य खैरकर, हर्ष पाली, अक्षय वेल्लूरकर, श्रीकांत बिजवे, ऋषिकेश ठेलकर, आकाश गौड, विशाल लोथे सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।