अमरावती जिले में औसतन 69% मतदान (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती जिले में औसतन 69% मतदान, 1119 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद

Amravati Nagar Parishad Election: अमरावती नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में औसतन 69% मतदान दर्ज। 1,119 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।

आंचल लोखंडे

Amravati Voting: करीब 9 वर्ष बाद जिले की 9 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। अंजनगांव सुर्जी को छोड़कर सभी स्थानों पर सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदाताओं की आवाजाही जारी रही। सुबह के सत्र में मतदान तेज रहा, दोपहर में कुछ सुस्ती दिखी, जबकि अंतिम समय में भारी भीड़ उमड़ने से मतदान केंद्रों पर रौनक बनी रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 69% वोटिंग दर्ज हुई।

मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। नगराध्यक्ष पद के लिए 64 और नगरसेवक पद के लिए 1,055 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका भाग्य अब मतपेटियों में बंद हो गया है। अचलपुर, वरुड, दर्यांपुर, मोर्शी, चिखलदरा, शेंदुरजना घाट, चांदूर रेलवे, चांदूर बाजार और धामणगांव रेलवे नगर परिषदों सहित धारणी और नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायतों में मतदान हुआ। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह खास तौर पर देखने को मिला। पूरे जिले में 141 प्रभागों के लिए 366 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

शेंदुरजना घाट में सर्वाधिक मतदान

सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक पहले 2 घंटों में 27,753 मतदाताओं ने मतदान किया पुरुष: 16,577 (10.62%) | महिलाएँ: 11,176 (6.22%)। इस दौरान पुरुष मतदाताओं की उपस्थिति अधिक रही। शेंदुरजना घाट में 11.47%, जबकि चांदूर रेलवे में सबसे कम 5.49% मतदान हुआ।

दूसरे सत्र में बढ़ी रफ्तार

अगले 2 घंटों में मतदान बढ़कर 21.30% तक पहुंच गया। पुरुष: 36,912,महिलाएँ: 29,635, तृतीयपंथी: 1, चिखलदरा में सर्वाधिक 30.94%, जबकि धारणी नगर पंचायत में सबसे कम 17.80% मतदान दर्ज हुआ।

तीसरे सत्र में 3:30 बजे तक 49.80% मतदान

3:30 बजे तक पुरुष: 78,273 (50.32%),महिलाएँ: 77,317 (49.29%),कुल मिलाकर 49.80% मतदान दर्ज हुआ।

चांदूर बाजार: 7 बजे के बाद भी मतदान जारी

चांदूर बाजार नगर परिषद में दोपहर 3 बजे तक मतदान धीमी गति से चला और केवल 45% मतदान दर्ज हुआ। इसके बाद मतदान में तेजी आई और कई केंद्रों पर शाम 7 बजे तक मतदान जारी रहा। अधिकारियों के अनुसार जिले में कुल मतदान 65-70% के बीच रहने का अनुमान है।

  • 21 को मतगणना, 9 वर्ष बाद चुनाव
  • 9 नगर परिषदें 2 नगर पंचायतें
  • नगराध्यक्ष पद के 64 उम्मीदवार
  • नगरसेवक पद के 1,055 उम्मीदवार
  • 141 प्रभाग 366 मतदान केंद्र

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज