अमरावती न्यूज 
अमरावती

जलेबी से शुरू हुआ विवाद, खून-खराबे तक पहुंचा, अमरावती में मची सनसनी

अमरावती शहर में इन दिनों सनसनी मच गयी है। हाल ही में एक पुराने विवाद को लेकर युवक पर दर्यापुर-अकोट मार्ग स्थित एक होटल में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: गर्मी के मौसम में एक दोस्त की शादी के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, यह घटना दर्यापुर-अकोट मार्ग स्थित एक होटल के पास घटी।

घायल युवक की पहचान रजत अनिलराव जाधव (30), निवासी लासूर के रूप में हुई है। उस पर अर्पण लोखंडे (23), निवासी गांधी नगर, आकाश निकम (26), निवासी 64 जिन प्लॉट, तथा उनके दो अज्ञात साथियों ने मिलकर हमला किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले गर्मियों में एक शादी समारोह के दौरान रजत जाधव और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। गांव में गणपति मंडल की था।

जलेबी न मिलने के कारण वह वापस ना लासूर लौट रहा था। रास्ते में अकोट रोड से एक चारपहिया वाहन आकर उसकी कार (क्र. एमएच-12/बीक्यू/6202) के सामने और उन्होंने रजत की कार पर पत्थर में ओर से आयोजित भोजन के लिए रजत अपने ने दोस्तों के साथ दर्यापुर जलेबी लेने आया के पर चाय पीने के लिए वह रुका, तभी सामने से रुका। उस वाहन में से अर्पण लोखंडे, बत आकाश निकम और दो अज्ञात युवक उतरे कर फेंककर कांच तोड़ दी।

दो आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद रजत पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसे हाथ, नाक और आंख के पास गंभीर चोटें आई। जान बचाने के लिए रजत ने तुरंत अपनी गाड़ी लेकर लासूर की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गांव तक उसका पीछा किया। गांव के पास पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए, घटना के बाद रजत को एक दोस्त द्वारा दर्यापुर के उपजिला अस्पताल में भती कराया गया। पुलिस ने रजत की शिकायत के आधार पर अर्पण लोखंडे और आकाश निकम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। चारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और दांपुर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें