अमरावती

दर्यापुर मंडी में से 5 क्विंटल तुअर चोरी ,CCTV फुटेज से मचा हड़कंप, किसानों का आर्थिक नुकसान

दर्यापूर मंडी में किसानों की 5 क्विंटल तुअर चोरी होने की घटना ने मंडी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। CCTV फुटेज से पता चला है कि चोरी की गई तुअर से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: दर्यापुर कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों की फसल चोरी होने की घटना सामने आई है. जिससे किसानों में निराशा छायी है. दो किसानों की कुल 5 क्विंटल चोरी होने से मंडी प्रशासन पर सवाल उठने लगे है.फोटो दर्यापुर मंडी1,2बुलढाणा जिले की संग्रामपुर तहसील के परसोडा निवासी किसान संतोष ढोकणे ने दर्यापूर मंडी में कौशल्या ट्रेडिंग के ओपन यार्ड में अपनी 51 क्विंटल 54 किलो तुअर रखी थी.

इसी तरह सातेगांव निवासी किसान रविंद्र अशोक काले ने भी 50 क्विंटल तुअर बिक्री के लिए लाई थी. जब अनाज की तुलाई शुरू हुई, तो किसान संतोष ढोकणे की 1 क्विंटल 27 किलो तूअर कम पाई गई. वहीं रविंद्र काले ने भी आरोप लगाया है कि उनकी लगभग 4 क्विंटल तुअर चोरी हुई है. कूल मिलाकर 5 क्विंटल से अधिक तूर गायब होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांगइस घटना के बाद जब मंडी परिसर के CCTV फुटेज खंगाले गए, तो उसमें तुअर चोरी कर ले जाने के दृश्य दिखाई देने की जानकारी सामने आ रही है.

सुनील गावंडे, सभापति, कृषि उपज बाजार समिति, दर्यापुर ने कहा कि इस खुलासे के बाद किसानों में भारी आक्रोश है. पीड़ित किसान संतोष ढोकणे ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.बाक्सबारीकी से की जा रही है जांचसीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच में जो भी व्यक्ति या व्यापारी दोषी पाया जाएगा, उसका लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. किसानों को पूरा न्याय मिले, यही हमारा प्रयास है.

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें